लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha polls: सीता मैया का चीरहरण हुआ था..., सुरजेवाला की फिसली जुबान, भाजपा ने बोला हमला, राज्यवर्धन सिंह ने पूछा, ‘कांग्रेस को हिंदुओं से इतनी घृणा क्यों है?’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2022 21:40 IST

Rajya Sabha polls: राज्यसभा की चार सीटों पर शुक्रवार को चुनाव होगा। कांग्रेस ने तीन उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप सुरजेवाला ने चीरहरण के संदर्भ में द्रोपदी की जगह देवी सीता का जिक्र किया है। कांग्रेस ने माता सीता पर अभद्र टिप्पणी कर हिन्दुओं की आस्था को चोटिल किया है।राज्यसभा चुनाव के लिए सुरजेवाला कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों में से एक है।

Rajya Sabha polls: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए उन पर उदयपुर में एक टिप्पणी के जरिये देवी सीता का अपमान करने का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सुरजेवाला का एक वीडियो साझा किया, जिसमें सुरजेवाला ने चीरहरण के संदर्भ में द्रोपदी की जगह देवी सीता का जिक्र किया है।

राज्यवर्धन सिंह ने पूछा, ‘‘कांग्रेस को हिंदुओं से इतनी घृणा क्यों है?’’ जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के सांसद ने ट्वीट करके कहा, ‘‘कांग्रेस को हिंदुओं से इतनी घृणा क्यों है? मंदिर-मंदिर घूमकर चुनावी पर्यटन करने वाले राहुल गांधी वैसे भी हिंदुत्व जैसे पवित्र शब्द से चिढ़ते हैं। उनकी पार्टी भगवान राम का अपमान करती रहती है। आज फिर कांग्रेस ने माता सीता पर अभद्र टिप्पणी कर हिन्दुओं की आस्था को चोटिल किया है।’’

राजस्थान में 10 जून को चार सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए सुरजेवाला कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों में से एक है। वह पार्टी के सभी उम्मीदवारों की जीत का भरोसा जता रहे थे और साथ ही साथ भाजपा पर निशाना साध रहे थे, उसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई।

सुरजेवाला ने उदयपुर में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘बहुमत जीतेगा, प्रजातंत्र जीतेगा, संविधान जीतेगा, कानून जीतेगा, नैतिकता जीतेगी और झूठ का आवरण पहने जो लोग.. जैसे एक समय में सीता मैया का चीरहरण हुआ था.. वह प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहते हैं.. वो लोग हारेंगे.. बेनकाब होंगे।’’

सुरजेवाला ने द्रोपदी का चीरहरण करने के बजाय भगवान राम की पत्नी सीता के नाम का उल्लेख किया। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा, ‘‘जो लोग धनबल, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग के दम पर राजस्थान में आए हैं उनकी हार होगी।’’

राज्यसभा की चार सीटों पर शुक्रवार को चुनाव होगा। कांग्रेस ने तीन उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें भाजपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) का समर्थन प्राप्त है। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावकांग्रेसBJPरणदीप सुरजेवालाअशोक गहलोतवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?