लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha polls: संभावित उम्मीदवारों की सूची लेकर दिल्ली पहुंचे सीएम बोम्मई, अमित शाह लगाएंगे मुहर, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2022 15:58 IST

Rajya Sabha polls: कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों और राज्य विधानसभा की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की दो-दो सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव क्रमश: 10 और 13 जून को होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव तीन जून को होंगे। सीएम 10 दिनों से भी कम समय में दूसरी बार राष्ट्रीय राजधानी आए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी अरुण सिंह से उम्मीदवारों की सूची पर विस्तारपूर्वक चर्चा की है।

Rajya Sabha polls: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राज्य से राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर चर्चा की।

बोम्मई 10 दिनों से भी कम समय में दूसरी बार राष्ट्रीय राजधानी आए हैं। बोम्मई ने यह भी कहा कि उन्होंने कर्नाटक के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी अरुण सिंह से उम्मीदवारों की सूची पर विस्तारपूर्वक चर्चा की है। सिंह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वह गृह मंत्री के किसी जरूरी काम में व्यस्त होने के कारण गत रात उनसे केवल फोन पर बातचीत कर पाए और शाह की सलाह पर सिंह के साथ आज विस्तारपूर्वक बैठक हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कल शाम को दिल्ली आया था। मेरी अमित शाह जी से मुलाकात करने की योजना थी। उनके किसी जरूरी काम में व्यस्त होने के कारण मैं बीती रात उनसे केवल फोन पर बात कर पाया । मैंने उनसे राज्य से राज्यसभा तथा विधान परिषद की सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची साझा की तथा उस पर चर्चा की।’’

बोम्मई ने कहा कि उन्होंने सिंह से मुलाकात की तथा उन्हें पार्टी की कोर समिति की बैठक के दौरान लिए निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘सिंह ने कहा है कि वह जल्द ही सूची पर फैसला लेंगे।’’ इस बीच, बोम्मई ने यह भी कहा कि वह आज बेंगलुरू लौटने के बाद राज्य में भारी बारिश के हालात की समीक्षा करेंगे।

गौरतलब है कि कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों और राज्य विधानसभा की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की दो-दो सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव क्रमश: 10 और 13 जून को होंगे। कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव तीन जून को होंगे। 

टॅग्स :अमित शाहकर्नाटकBasavaraj S Bommaiजेपी नड्डाराज्यसभा चुनावRajya Sabha Election
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी