लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha:सत्तारूढ़ गठबंधन राजग से बाहर जदयू, विधेयक पारित कराने के लिए बीजद, वाईएसआरसीपी का सहारा, जानें बीजेपी के पास कितने एमपी, क्या है बहुमत का आंकड़ा

By भाषा | Updated: August 10, 2022 21:43 IST

Rajya Sabha: राज्यसभा में जदयू के पांच सदस्य हैं जिनमें उपसभापति हरिवंश भी शामिल हैं। हरिवंश की किस्मत अब अधर में लटकी हुई है क्योंकि उन्हें इस्तीफा देना पड़ सकता है क्योंकि उनकी पार्टी सत्तारूढ़ गठबंधन राजग से बाहर हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनिचले सदन में भाजपा के पास अपने दम पर पूर्ण बहुमत है।बीजू जनता दल (बीजद) और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा में नौ-नौ सांसद हैं। राज्यसभा में भाजपा के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है, जहां भाजपा के पास केवल 91 सदस्य हैं।

नई दिल्लीः जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर होने के साथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अब राज्यसभा में महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने के लिए बीजू जनता दल (बीजद) और वाईएसआर कांग्रेस जैसे क्षेत्रीय दलों पर अधिक निर्भर रहना होगा।

राज्यसभा में जदयू के पांच सदस्य हैं जिनमें उपसभापति हरिवंश भी शामिल हैं। हरिवंश की किस्मत अब अधर में लटकी हुई है क्योंकि उन्हें इस्तीफा देना पड़ सकता है क्योंकि उनकी पार्टी सत्तारूढ़ गठबंधन राजग से बाहर हो गई है। हालांकि, हरिवंश सोमनाथ चटर्जी के नक्शेकदम पर चलते हुए पद पर बने रह सकते हैं, जो 2008 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद भी लोकसभा अध्यक्ष बने रहे थे। जद(यू) के लोकसभा में 16 सांसद हैं, लेकिन निचले सदन में भाजपा के पास अपने दम पर पूर्ण बहुमत है।

राज्यसभा में भाजपा के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है, जहां भाजपा के पास केवल 91 सदस्य हैं। इसे कुल 110 सांसदों का समर्थन प्राप्त है, जिसमें दो निर्दलीय और अन्नाद्रमुक (चार सांसद) शामिल हैं। 245 सदस्यीय सदन में, भाजपा को साधारण बहुमत के लिए 123 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी, जिसके लिए उसे तीन और निर्दलीयों और बीजद या वाईएसआरसीपी के समर्थन की आवश्यकता होगी।

बीजू जनता दल (बीजद) और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा में नौ-नौ सांसद हैं। दोनों ने हाल के दिनों में प्रमुख विधेयकों को पारित कराने में सत्तारूढ़ दल को अपना समर्थन दिया है। राजग के सहयोगी क्षेत्रीय दलों के आठ अन्य सांसदों में आरपीआई-ए के रामदास अठावले, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के हिशे लाचुंगपा, असम गण परिषद (एजीपी) के बीरेंद्र प्रसाद वैश्य, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के अंबुमणि रामदास और तमिल मनीला कांग्रेस (मूपनार) जी के वासन शामिल हैं।

नेशनल पीपुल्स पार्टी के वानवीरॉय खारलुखी, मिजो नेशनल फ्रंट के के. वनलालवेना और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी (लिबरल) के आर. नारजारी भी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा, दो निर्दलीय सांसद - असम से अजीत कुमार भुइयां और हरियाणा से कार्तिकेय शर्मा - भी सत्तारूढ़ राजग के साथ हैं। 

टॅग्स :संसदBJPजेडीयूवाई एस जगमोहन रेड्डीबीजू जनता दल (बीजेडी)राज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर