लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2026 12:15 IST

Rajya Sabha elections: राज्यसभा में कांग्रेस के वर्तमान में 27 सदस्य हैं और इन सभी छह उम्मीदवारों के निर्वाचित होने की स्थिति में उसके सदस्यों की संख्या बढ़कर 29 हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसभी छह उम्मीदवार जीतते हैं तो उसे दो सीटों का लाभ हो सकता है।वर्तमान में छत्तीसगढ़ से ही राज्यसभा सदस्य हैं।पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पसंद माना जा रहा है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पांच राज्यों से छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी का नाम प्रमुख है जिन्हें एक बार फिर से तेलंगाना से उम्मीदवार बनाया गया है। कुल 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च को होने हैं। मतों की गिनती उसी दिन की जाएगी। ये सीटें अप्रैल में रिक्त हो रही हैं। जिन 37 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है उनमें से चार कांग्रेस के पास थीं। यदि पार्टी के सभी छह उम्मीदवार जीतते हैं तो उसे दो सीटों का लाभ हो सकता है।

राज्यसभा में कांग्रेस के वर्तमान में 27 सदस्य हैं और इन सभी छह उम्मीदवारों के निर्वाचित होने की स्थिति में उसके सदस्यों की संख्या बढ़कर 29 हो जाएगी। पार्टी की से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ से ही राज्यसभा सदस्य हैं।

पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को टिकट दिया है। दलित समुदाय से आने वाले बौद्ध ने पार्टी के 'संविधान बचाओ अभियान' में सक्रिय भूमिका निभाई है और उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पसंद माना जा रहा है।

तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार घोषित किया गया है। ईसाई समुदाय से ताल्लुख रखने वाले तिलक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं। कांग्रेस ने अपने शासन वाले तेलंगाना से वरिष्ठ अधिवक्ता सिंघवी को फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। सिंघवी वर्तमान में तेलंगाना से ही राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने वाला है।

प्रदेश में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है और कांग्रेस ने दूसरी सीट के लिए वी नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया है, हालांकि दूसरी सीट के लिए उसके पास विधायकों की पर्याप्त संख्या नहीं है।कांग्रेस के चार राज्यसभा सदस्यों सिंघवी (तेलंगाना), फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी (छत्तीसगढ़) तथा रजनी पाटिल (महाराष्ट्र) का कार्यकाल अप्रैल महीने में पूरा हो रहा है।

महाराष्ट्र में सात सीटों, तमिलनाडु से छह, पश्चिम बंगाल और बिहार से पांच-पांच सीटों, ओडिशा से चार सीटों, असम से तीन सीटों, हरियाणा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से दो दो सीटों तथा हिमाचल प्रदेश से एक सीट के लिए राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावकांग्रेसतेलंगानाछत्तीसगढ़राहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी