लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव: बसपा प्रत्याशी का नामांकन सही, सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी का पर्चा खारिज, 10 सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय

By भाषा | Updated: October 28, 2020 20:47 IST

राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच में बसपा प्रत्याशी रामजी लाल गौतम का पर्चा वैध पाया गया। वहीं, सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बजाज का नामांकन अवैध पाये जाने के कारण निरस्त कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअब 10 सीटों पर 10 ही उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं और उन सभी के निर्विरोध निर्वाचित होने की सम्भावना प्रबल हो गयी हैं। राज्यसभा चुनाव के लिये बसपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के तौर पर किये गये उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं।अटकलें लगायी जा रही थीं कि बसपा प्रत्याशी गौतम का पर्चा खारिज हो सकता है।

लखनऊः राज्यसभा चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश से 10 सीटों पर बसपा प्रत्याशी का नामांकन बुधवार को जांच में वैध पाया गया और सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार का पर्चा निरस्त हो गया।

राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच में बसपा प्रत्याशी रामजी लाल गौतम का पर्चा वैध पाया गया। वहीं, सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बजाज का नामांकन अवैध पाये जाने के कारण निरस्त कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक अब 10 सीटों पर 10 ही उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं और उन सभी के निर्विरोध निर्वाचित होने की सम्भावना प्रबल हो गयी हैं। गौरतलब है कि गौतम के नामांकन में प्रस्तावक रहे चार बसपा विधायकों असलम राइनी, असलम चौधरी, मुज्तबा सिद्दीकी और हाकिम लाल बिंद ने बुधवार को ही निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गये शपथपत्र में कहा था कि राज्यसभा चुनाव के लिये बसपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के तौर पर किये गये उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं।

उस वक्त ऐसी अटकलें लगायी जा रही थीं कि बसपा प्रत्याशी गौतम का पर्चा खारिज हो सकता है। हालांकि, विधानसभा में बसपा के नेता लालजी वर्मा ने फर्जी हस्ताक्षर के आरोपों को गलत बताते हुए संवाददाताओं से कहा ,''हमने तीन सेट नामांकन दाखिल किये थे। उनमें से दो पर आपत्ति हुई है।

हमारा एक नामांकन पत्र वैध है। जहां तक हस्ताक्षर का सवाल है तो सभी असली हैं। नामांकन के समय के फोटोग्राफ भी मौजूद हैं, इसलिए इस बारे में कोई सवाल नहीं उठता कि ये विधायक नामांकन के वक्त मौजूद नहीं थे।'' 

टॅग्स :संसदउत्तर प्रदेशमायावतीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह