लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपसभापति चुनाव: अटकलों पर विराम, वंदना चव्हाण हो सकती हैं विपक्ष की उम्मीदवार

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 7, 2018 15:45 IST

राज्य सभा के उप-सभापति चुनाव में जीत के लिए 244 में से 123 सांसदों का समर्थन जरूरी है। राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी - बीजेपी है। जिसके पास  73 सांसद हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्त: राज्यसभा उपसभापति चुनाव के लिए उम्मीदवार एनसीपी सांसद वंदना चव्हाण को विपक्षी दल अपना उम्मीदवार घोषित कर सकते हैं। मंगलवार को विपक्षीय दलों की बैठक में यह फैसला लिया गया है। वहीं, एनडीए ने जेडीयू के सांसद हरिवंश को उम्मीदवार बनाया गया है। इस बात की पुष्टि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार की थी।  

नीतीश कुमार ने कहा कि इस मसले पर उनकी पहले से ही बीजेपी के साथ बात हो चुकी थी। उधर कांग्रेस विपक्ष के किसी भी प्रत्याशी को समर्थन देने को तैयार नहीं है। बता दें कि राज्यसभा के उपसभापति पद का चुनाव 9 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा। इस पद के लिए नामांकन 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। गौरतलब है कि पीजे कुरियन के जुलाई में सेवानिवृत्त होने के बाद से राज्यसभा के उपसभापति का पद खाली है।

 

राज्य सभा में सीटों का आकड़ा

जीत के लिए 244 में से 123 सांसदों का समर्थन जरूरी है। राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी - बीजेपी है। जिसके पास  73 सांसद हैं। जिसमें जदयू के छह, शिवसेना के तीन,  अकाली दल के तीन सांसद, अन्नाद्रमुक के तेरह, बीजद के नौ, टीआरएस के छह और वाईएसआर कांग्रेस के दो सांसदों से समर्थन की उम्मीद है। ये सब एनडीए का साथ दे तो इनके पास 126 की संख्या हो जाएगी। सदन में कांग्रेस की संख्या 50 है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :राज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत'चुनौतियों के लिए तैयार रहें, इसका असर लंबे समय तक रह सकता है': PM मोदी ने राज्यसभा में US-ईरान युद्ध को लेकर किया आगाह

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए