लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने लगाया चुनाव में धांधली का आरोप, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2022 10:14 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने चुनाव आयोग को भेजे पत्र में भाजपा विधायक सुधीर मुनगंठीवार और निर्दलीय विधायक रवि राणा के मतों को रद्द करने की माँग की है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को राज्यसभा की 16 सीटों के लिए शाम चार बजे तक मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने किसी भी दल को व्हिप जारी करने पर रोक लगायी थी।व्हिप जारी न करने की स्थिति में किसी विधायक को अपना मत पार्टी पोलिंग एजेंट को नहीं दिखाना होता।

मुम्बई: शनिवार (10 जून) को हुए महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के मतदान में धांधली का आरोप लगा है। यह आरोप राज्य के सत्ताधारी गठबंधन महाराष्ट्र विकास अगाड़ी के अंग कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख नाना पटोले ने लगाया है। नाना पटोले ने भारतीय निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर चुनाव भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार और निर्दलीय विधायक रवि राणा के मत को 'निर्वाचन के नियमों के उल्लंघन' के आधार पर रद्द करने की माँग की है। 

नाना पटोले ने चुनाव आयोग को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने चुनाव के दौरान अपना मतपत्र दूसरे को दिखा दिया था जो निर्वाचन से जुड़े नियमों का उल्लंघन था। 

नाना पटोले ने निर्दलीय विधायक रवि राणा पर सदन में खुलेआम हनुमान चालीसा का प्रदर्शन करके अन्य मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। पटोले का आरोप है कि राणा का यह कृत्य चुनावी आचारसंहिता का उल्लंघन था।   

महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान की कुल 16 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार शाम 4 बजे तक मतदान हुआ।  15 राज्यों की कुल 57 राज्यसभा सीटों के चुनाव हो रहे हैं। 11 राज्यों के कुल 41 प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। 

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन कर्नाटक से निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश राजस्थान से निर्विरोध चुने गये हैं। 

 

नाना पटोले ने आयोग को लिखे पत्र में बताया है कि कांग्रेस के पोलिंग एजेंट द्वारा उपरोक्त दोनों मामलों की शिकायत सदन के रिटर्निंग अफसर के पास भी दर्ज करायी है। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावमहाराष्ट्रनाना पटोलेकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए