लाइव न्यूज़ :

'मन की बात' में PM मोदी ने किया जिस दिव्यांग राजू का जिक्र, वह अब तक 3000 लोगों तक मास्क व 100 परिवारों तक राशन पहुंचा चुका है

By अजीत कुमार सिंह | Updated: May 31, 2020 21:26 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने 31 मई को 65 वें 'मन की बात' में राजू के काम की तारीफ की.

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने 31 मई को 65 वें 'मन की बात' में राजू के काम की तारीफ की.राजू अब तक 3 हज़ार मास्क बांट चुके हैं और 100 परिवारों तक राशन पहुंचाया है.

राजू कुछ खास हैं. इसलिए नहीं कि पठानकोट के रहने वाले राजू का पीएम मोदी ने 'मन की बात' में जिक्र किया. राजू ने कुछ खास किया था तभी उनका जिक्र पीएम मोदी के 'मन की बात' में हुआ. राजू अपने दोनों पैरों से लाचार है लेकिन उनके अंदर दूसरों की मदद करने की इच्छा कमाल की है. राजू खुद एक तीन पहिया गाड़ी की मदद चलते हैं. लेकिन ट्राइसाइकिल सवार राजू ने ऐसा किया क्या कि पीएम मोदी को उनका जिक्र करना पड़ा. 

भीख मांग कर करते हैं गुज़ारासामाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान जब अधिकांश लोग घरों में कैद थे तब राजू ने फैसला किया कि वो जरूरतमंदों तक मास्क और राशन पहुचाएंगे. राजू कहते हैं कि मेरे जैसे और भी कई लोग हैं जो भीख मांग कर गुजारा करते हैं.  मुझे जो मिला था वो मैंने दूसरों की मदद में खर्च किया. राजू कहते हैं " मुझे जो पैसे या सामान मिलता है उसमें मैं अपनी जरूरतें पूरी करने के बाद बचे हुए पैसों और सामाना से अपने जैसे जरूरतमंदों की मदद करता हूं."

पीएम मोदी ने 31 मई को 65 वें 'मन की बात' में राजू के काम की तारीफ की. "मन की बात" में खुद का जिक्र होना कैसा लगता है, इस सवाल पर राजू कहते हैं "मुझे खुशी है कि पीएम ने अपने रेडियो कार्यक्रम में मेरा जिक्र किया. विकलांग होने के बावजूद पीएम मुझे वैसे नहीं देखते. इस मुश्किल वक्त में मैं जो कर सकता हूं मै करता रहूंगा."

राजू ने बांटे 3 हज़ार मास्क और 100 परिवारों को राशनराजू अब तक 3 हज़ार मास्क बांट चुके हैं और 100 परिवारों तक राशन पहुंचाया है. वो कहते हैं " मेरे जैसे कई लोग हैं जो भीख मांग कर गुजारा करने पर मजबूर हैं." राजू कोरोना लॉकडाउन की वजह से घरों में फंसे बेरोज़गार हो चुके लोगों की मदद के लिए अपने तिपहिया पर ही पूरे पठानकोट में घूमते हैं. राशन और मास्क के अलावा राजू ने कई गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी में मदद की है. इतना ही नहीं राजू ने कुछ जरूरतमंदों तक किताबें भी पहुंचायी हैं. 

टॅग्स :मन की बातमोदीकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

भारतMann Ki Baat: PM मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में खाड़ी देशों का जताया आभार, मिडिल ईस्ट संघर्ष पर संयम बरतने की सलाह

ज़रा हटकेचीनी कम करा दो पापा की?, पीएम मोदी के बड़े भक्त पिता जी?, इन्फ्लुएंसर युवराज दुआ की अपील वायरल, वीडियो और कमेंट पढ़कर हंस देंगे आप?

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर