लाइव न्यूज़ :

Rajsamand Lok Sabha seat: विधानसभा चुनाव में हार के बाद डरा कांग्रेस उम्मीदवार!, सुदर्शन रावत ने कहा-मौका किसी और को दो, चुनाव नहीं लड़ूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2024 20:07 IST

Rajsamand Lok Sabha seat: कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए तमाम जनकल्याणकारी कार्यों के बावजूद पिछले साल विधानसभा चुनाव के नतीजे अनुकूल नहीं रहे और पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देसभी शीर्ष नेताओं से लोकसभा चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई थी। लोकसभा चुनाव लडूं न मेरी इसको लेकर कोई रणनीतिक तैयारी थी।उम्मीदवार घोषित होने की खबर मिली जो कि मेरे लिये आश्चर्य का विषय थी।

Rajsamand Lok Sabha seat: राजसमंद सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुदर्शन रावत ने चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताते हुए बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका किसी और को दिया जाना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व विधायक रावत को सोमवार को राजसमंद से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया था। रावत ने कहा, “मैंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर चुनाव लड़ने में असमर्थता व्यक्त की है। पार्टी निश्चित रूप से टिकट बदलने के मेरे अनुरोध पर विचार कर रही है।’’ पत्र में उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं और किसी युवा उम्मीदवार को मौका दिया जाना चाहिए।

यह कतिपय पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए तमाम जनकल्याणकारी कार्यों के बावजूद पिछले साल विधानसभा चुनाव के नतीजे अनुकूल नहीं रहे और पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

रावत ने कहा कि पिछले एक महीने में लोकसभा चुनाव की चर्चा के दौरान उन्होंने कई बार राज्य के सभी शीर्ष नेताओं से लोकसभा चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई थी। उन्होंने कहा, 'यह मेरी व्यक्तिगत राय थी कि ऐतिहासिक विकास कार्यों के बावजूद गत विधानसभा चुनाव की पराजय के मात्र चार माह बाद मुझे यह नैतिक अधिकार नहीं एवं तर्कसंगत भी नहीं की में लोकसभा चुनाव लडूं न मेरी इसको लेकर कोई रणनीतिक तैयारी थी।'

रावत ने कहा कि उनके विदेश दौरे पर होने और बार-बार चुनाव लड़ने पर असहमति जताने के बावजूद मेवाड़ के एक शीर्ष नेता ने उनका नाम प्रस्तावित किया, जो उचित नहीं था। कांग्रेस नेता ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में लिखा है, '25 मार्च की शाम को मुझे सोशल मीडिया के द्वारा मेरे उम्मीदवार घोषित होने की खबर मिली जो कि मेरे लिये आश्चर्य का विषय थी।

मेरी पुनः कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अनुरोध है कि मेरी जगह किसी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार को मौका दिया जाये।' भाजपा ने विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी महिमा विश्वेश्वर सिंह को राजसमंद सीट से मैदान में उतारा है। इस सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?