लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने संसद में कहा, भारत और चीन गतिरोध पर चर्चा करने के लिए तैयार

By आकाश चौरसिया | Updated: September 21, 2023 15:45 IST

राजनाथ सिंह ने संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन कहा, चीन और भारत के बॉर्डर के बीच जो भी गतिरोध चला आ रहा है, उस पर वो और सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है। असल में पिछले काफी समय से विपक्ष कहता आ रहा है कि भारत की जमीन पर चीन का कब्जा हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने संसद में चीन और भारत के बीच चले आ रहे गतिरोध पर चर्चा करने के लिए तैयार है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कई बार इस पर तीखी टिप्पणी कर चुके हैं।दोनों देश व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई क्षेत्रों में सैनिकों की वापसी करा ली है। 

नई दिल्ली: राजनाथ सिंह ने संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन कहा है कि चीन और भारत के बॉर्डर के बीच जो भी गतिरोध चला आ रहा है, उस पर वो और सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है।

असल में पिछले काफी समय से विपक्ष कहता आ रहा है कि भारत की जमीन पर चीन का कब्जा हो चुका और सरकार कुछ भी कहने से बच रही है। यहां तक कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कई बार इस पर तीखी टिप्पणी कर चुके हैं और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब भी मांगा था।   

विपक्ष ने जब चीन और भारत की रक्षा पर चर्चा करने की बात उठाई, तो तुरंत जवाब में रक्षा मंत्री ने संसद में अपने भाषण में कहते हैं कि जब चंद्रयान-3 मिशन को लेकर चर्चा हो सकती है, तो देश की सीमा सुरक्षा की भूमिका पर भी बात की जा सकती है। 

फिर, कांग्रेस नेता अधिर रंजन चौधरी ने भी चीन के साथ गतिरोध का दोबारा जिक्र किया और सरकार से सवाल पूछा। इसके जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर बहस करने का साहस है और आगे चर्चा इसपर की जा सकती है।

गौरतलब है कि 2020 में गलवान घाटी में हुई दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प के बाद रिश्तों में काफी खटास आ गई थी। इसके बाद चीन और भारत के बीच संबंधों में भी गंभीर तनाव है। 

पिछले तीन साल से भारत और चीन सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख के हॉट-स्रप्रींग क्षेत्र में टकराव की स्थिति बनी हुई थी। जबकि, दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई क्षेत्रों में सैनिकों की वापसी करा ली है। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहअधीर रंजन चौधरीBJPकांग्रेससंसदराहुल गांधीचीनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?