लाइव न्यूज़ :

सामान्य वर्ग आरक्षण को सही ठहराते हुए राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला, कहा- बाबा साहेब के नाम पर दलितों का वोट हासिल करती है

By भाषा | Updated: January 21, 2019 09:22 IST

समाज के कुछ तबकों ने सामान्य वर्ग के गरीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का विरोध किया है। उनका कहना है कि यह संविधान के प्रावधानों के खिलाफ है।

Open in App

कांग्रेस पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नाम पर दलितों के वोट हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सामान्य श्रेणी के गरीबों को आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण देने संबंधी नया कानून हर तबके का विकास सुनिश्चित करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

समाज के कुछ तबकों ने सामान्य वर्ग के गरीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का विरोध किया है। उनका कहना है कि यह संविधान के प्रावधानों के खिलाफ है।

भाजपा के अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समतामूलक समाज के आंबेडकर के सपने को पूरा करने के लिए नया आरक्षण लागू किया है।

राजनाथ ने कहा, ‘‘बाबासाहेब आंबेडकर ने स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व की बातें की थी। उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संविधान में आरक्षण को शामिल किया और आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर पिछड़े लोगों को आरक्षण की सुविधा दी गई। आंबेडकर का सपना समानता सुनिश्चित करना था।’’

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि जिन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया और देश के विकास में योगदान करने में सक्षम लेकिन आर्थिक तौर पर पिछड़ों को भी आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 10 फीसदी आरक्षण दिया।’’

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मोदी के शासनकाल में भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया और इस ‘‘सच्चाई’’ को दुनिया के अर्थशास्त्रियों द्वारा स्वीकार किया गया है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहआरक्षणकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है