लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी रक्षा उद्योग से कहा- भारत में संयुक्त रूप से करें विनिर्माण

By भाषा | Updated: November 6, 2019 02:16 IST

रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ‘मेक इन इंडिया’ पहल का इस्तेमाल करने के लिए मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को प्रोत्साहित कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी रक्षा उद्योग से भारतीय सैन्य साजो सामान और उपकरणों के विनिर्माण को आधुनिक बनाने के लिए संयुक्त रूप से काम करने की मंगलवार को अपील की।सिंह ने कहा कि इससे दोनों देशों द्वारा अन्य देशों को किए जाने वाले निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी रक्षा उद्योग से भारतीय सैन्य साजो सामान और उपकरणों के विनिर्माण को आधुनिक बनाने के लिए संयुक्त रूप से काम करने की मंगलवार को अपील की। सिंह ने कहा कि इससे दोनों देशों द्वारा अन्य देशों को किए जाने वाले निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ‘मेक इन इंडिया’ पहल का इस्तेमाल करने के लिए मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को प्रोत्साहित कर रही है। सिंह रूसी उद्योग और व्यापार मंत्री डेनिस मन्तुरोव के साथ ‘भारत-रूस रक्षा उद्योग सहयोग सम्मेलन’ का संयुक्त रूप से उद्घाटन करने के बाद रूसी रक्षा उद्योग से ओईएम के सीईओ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बड़ी कंपनियों से व्यापार करने को आसान बनाने के लिए किए गए सुधार एवं रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को विदेशी भागीदारों के लिए खोलने के खातिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों का उपयोग करने का अनुरोध किया।

सिंह ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा गलियारे बनाये हैं और निवेश के लिए आकर्षक शर्तें पेश की हैं। भारत रूस के साथ मिलकर अच्छी गुणवत्ता वाले रक्षा उपकरणों के मौके तलाशने और सह निर्माण करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम उन्नत और उभरती हुई प्रौद्योगिकी के जरिए अपने रक्षा साजो-सामान को आधुनिक करने के लिए आपका सहयोग चाहते हैं।

भारतीय एमएसएमई रूसी और अन्य विदेशी कंपनियों के समर्थन से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में पैर जमाना चाहती है। रक्षा मंत्री तीन दिवसीय रूस के दौरे पर हैं, जहां वह सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी कमीशन की 19वीं बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे।

सिंह ने कहा, ‘‘हम जल्द ही रूसी पक्ष के साथ कलपुर्जों और वस्तुओं की सूची साझा करेंगे, जिन्हें भारत में निर्मित करने का प्रस्ताव है। हम निकट भविष्य में समझौते के आधार पर भारत में कई संयुक्त औद्योगिक गतिविधियों को देखने को उत्सुक हैं।’’ उन्होंने अगले साल पांच से आठ फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश के लखनऊ में होने वाले आगामी रक्षा एक्सपो 2020 में भाग लेने के लिए रूसी निर्माताओं को भी आमंत्रित किया।

टॅग्स :राजनाथ सिंहइंडियारूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह