लाइव न्यूज़ :

Rajiv Gandhi Death Anniversary: प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 21, 2024 09:42 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने आज सुबह वीरभूमि पहुंचकर श्रद्धांजलि दीराजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को लिट्टे ने तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में कर दी थी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये पोस्ट में कहा, "हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि।"

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने भी मंगलवार सुबह दिल्ली में वीर भूमि पर राजीव गांधी की 33वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पी चिदंबरम और सचिन पायलट जैसे अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधान मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवंगत राजीव गांधी ने 1984 में अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस की कमान संभाली। अक्टूबर 1984 में पदभार ग्रहण करने पर वह 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे।

उन्होंने 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। 20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के आत्मघाती दस्ते ने बम विस्फोट करके हत्या कर दी थी। 

टॅग्स :राजीव गाँधीनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?