लाइव न्यूज़ :

Bihar: ऐतिहासिक राजगीर की पहचान रहे गर्म जल के कुंड लगे हैं सूखने, कुंड में पानी नहीं होने पर श्रद्धालुओं के स्नान व पूजा-पाठ पर लगा ग्रहण

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2026 15:50 IST

कुछ साल पहले गर्मी में इन कुंडों की धाराएं कुंद पड़ी थीं। जबकि 18 मई से राजगीर में एक माह का मलमास मेला शुरू होने वाला है और स्थानीय लोग चिंतित हैं कि कुंड में पानी नहीं होने पर श्रद्धालु स्नान व पूजा-पाठ कैसे करेंगे?

Open in App

पटना: ऐतिहासिक राजगीर की पहचान रहे गर्म जल के कुंड और धाराओं पर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, राजगीर की पहचान 22 कुंड और 52 धाराएं रही हैं। लेकिन अभी जनवरी माह में भीषण ठंड के मौसम में गंगा-यमुना कुंड की दो गर्म जल धाराओं के सूखने से लोग हैरान और चिंतित है। सर्द मौसम में पहली बार कुंड की धाराओं से पानी नहीं आ रहा है। कुछ साल पहले गर्मी में इन कुंडों की धाराएं कुंद पड़ी थीं। जबकि 18 मई से राजगीर में एक माह का मलमास मेला शुरू होने वाला है और स्थानीय लोग चिंतित हैं कि कुंड में पानी नहीं होने पर श्रद्धालु स्नान व पूजा-पाठ कैसे करेंगे?

बताया जाता है कि कई धाराओं से पानी निकलना बंद हो चुका है और कुंड सूख चुके हैं। इसी कड़ी में गर्म कुंड की चार धाराएं बंद हो गईं। गंगा-यमुना कुंड की दो, व्यास कुंड की एक और मार्कण्डेय कुंड की एक धारा से पानी निकलना बंद है। अहिल्या कुंड, सीता कुंड, गणेश कुंड, गौरी कुंड, राम लक्ष्मण कुंड पहले से ही बंद हैं। सप्तधारा की दो धाराएं बंद हैं। एक से पानी निकल रहा है। लोग बमुश्किल स्नान कर पाते हैं। 

बाकी चार धाराओं से पानी बूंद-बूंद टपकता है। तेज चलने वाली धारा की रफ्तार कम हुई है। ब्रह्म कुंड का जलस्तर भी घटा है। ऐसे में कुंड के सूख जाने से यहां बाहर से आने वाले लोग भी निराश होकर लौट रहे हैं। राजगीर आने वाले लोगों की प्राथमिकता होती है कि वे यहां गर्म पानी के कुंड और धाराओं का आनंद लें। 

आधा दर्जन धाराएं पहले ही बंद हो चुकी हैं। गर्म पानी की चार धाराएं बंद होते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। पंडा कमेटी के अध्यक्ष ब्रह्मदेव उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने एसडीओ से शिकायत की कि देखरेख के अभाव में कुंड और धाराएं दम तोड़ रही हैं। ध्यान नहीं दिया गया तो राजगीर की पहचान ही समाप्त हो जाएगी। 

उपाध्याय ने यह भी कहा कि कुंड के पास ही पांडु पोखर पार्क में 7 समरसेबल बोरिंग कराई गई है। इससे धारा का गर्म पानी निकल रहा है। शिकायत के बाद एसडीओ लाल ज्योति नाथ साहदेव ने पांडु पार्क जाकर बोरिंग चला कर देखा। उन्होंने सातों बोरिंग के पानी की जांच की तो पाया कि सभी से कुंड की तरह ही गर्म पानी निकल रहा है। 

उन्होंने तत्काल बोरिंग बंद रखने का निर्देश दिया। एसडीओ ने बताया कि वैभार गिरी पर्वत से सटे यह कुंड है और इससे सटी जमीन पर पार्क होने से बोरिंग से गर्म पानी निकल रहा है। वहीं, नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि धाराओं के बंद होने व जलस्तर घटने के कारणों की जांच होगी। फिलहाल जिस समरसेबल बोरिंग से गर्म पानी निकल रहा था उसे सील कर दिया गया है। गर्म पानी गिरना बोरिंग के चलते बंद हुआ है या इसके पीछे कोई और कारण है, इसकी जांच होगी। एसडीओ को जांच का निर्देश दे दिया गया है। राजगीर की पहचान गर्म पानी के कुंड और धाराओं से है। इसे हर हाल में संरक्षित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पौराणिक मान्यता है कि ब्रह्मा ने यहीं यज्ञ किया था। उसी वक्त उनके मानस पुत्र राजा वसु ने 22 कुंडों, 52 धाराओं का निर्माण करवाया था। वैभार गिरी से आने वाली जलधारा (ब्रह्मकुंड) का तापमान 45 से 50 डिग्री होता है। माना जाता है कि कुंड में स्नान से त्वचा रोग, जोड़ों में दर्द सहित अन्य व्याधियां दूर होती हैं। यहां मकर संक्रांति और मलमास में स्नान का विशेष महत्व है।सिंचाई विभाग की टीम ने गंगा-जमुना कुंड का अध्ययन किया है। रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्य होंगे। वहीं, कुंड क्षेत्र के निट उच्च प्रवाही बोरिंग कराने वालों पर कार्रवाई होगी।

टॅग्स :बिहारराजगीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग