लाइव न्यूज़ :

राजे ने किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:29 IST

Open in App

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को राज्य सरकार से पश्चिमी राजस्थान में खराब हुए फसलों की तुरंत गिरदावरी (आकलन) करवाने और किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। राजे ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पश्चिमी राजस्थान सूखे की चपेट में है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कुल बुआई की केवल 10-15% फसलें ही बची हैं तथा खेती में करीब दो हजार करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।’’उन्होंने कहा कि वहीं बिजली कटौती व कम वोल्टेज की सप्लाई तथा बढ़ते तापमान ने भी खेती की कमर तोड़ रखी है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस प्राकृतिक बेरुखी ने प्रदेश भर के किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अन्नदाता को अब प्रशासन से सहायता की उम्मीद है। अतः राज्य सरकार को खराब फसलों की तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWho Is Madan Rathore: कौन हैं मदन राठौड़, पूर्व आरएसएस प्रचारक, निर्विरोध चुने गए राजस्थान भाजपा प्रमुख

भारतब्लॉग: मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना नहीं

भारतRajasthan CM Oath Ceremony: भजनलाल की 15 दिसंबर को होगी ताजपोशी, राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

राजस्थानChief Minister of Rajasthan: दीया सिंह और प्रेमचंद बैरवां नए उपमुख्यमंत्री, राजस्थान में भी दो होंगे डिप्टी सीएम, जानें विधानसभा अध्यक्ष कौन!

राजस्थान"जैसे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुआ, वैसे यहां भी कुछ भी हो सकता है", भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग ने मुख्यमंत्री पद को लेकर कहा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी