राजस्थान : युवाओं ने महिला अपराधों के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

By भाषा | Published: September 22, 2021 09:24 PM2021-09-22T21:24:31+5:302021-09-22T21:24:31+5:30

Rajasthan: Youth took out candle march in protest against crimes against women | राजस्थान : युवाओं ने महिला अपराधों के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

राजस्थान : युवाओं ने महिला अपराधों के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

जयपुर, 22 सितंबर राजस्थान में महिलाओं के साथ बलात्कार और उनके खिलाफ अपराध के विरोध में बुधवार को कॉलेज के छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला।

जयपुर के युवा शक्ति द्वारा विधानसभा भवन से अमर जवान ज्योति तक निकाली गई रैली में युवाओं ने राज्य सरकार से महिलाओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

रैली का नेतृत्व कर रहे हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि सोमवार को नागौर में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। राज्य में इस तरह के जघन्य अपराध हो रहे हैं, महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं है। आए दिन छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही है इसे देखते हुए सरकार को ऐसे अपराधों को रोकने के उपाय करने चाहिए।

रैली में करीब 100 युवाओं ने भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan: Youth took out candle march in protest against crimes against women

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे