लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः इन वरिष्ठ नेताओं को नहीं मिली मंत्रिमंडल में कोई भी जगह

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 26, 2018 08:06 IST

मंत्रिमंडल में पांच जगह अभी और हैं तो विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचेतक, विभिन्न बोर्ड के अध्यक्ष जैसे कुछ प्रमुख पदों पर इन वरिष्ठ नेताओं को जगह दी जा सकती है.

Open in App

राजस्थान में कांग्रेस के नए मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण कर ली है, लेकिन करीब एक दर्जन ऐसे वरिष्ठ नेता और उनके समर्थक हैं, जो इस मंत्रिमंडल से खुश नहीं हैं। अब, मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने वाले वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल में कोई जगह नहीं मिली है। 

मंत्रिमंडल में पांच जगह अभी और हैं तो विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचेतक, विभिन्न बोर्ड के अध्यक्ष जैसे कुछ प्रमुख पदों पर इन वरिष्ठ नेताओं को जगह दी जा सकती है। इस बार मंत्रिमंडल में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी जोशी, दिग्गज आदिवासी नेता पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, प्रमुख ब्राह्मण नेता पं. भंवरलाल शर्मा, पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत, डाॅ जितेन्द्र सिंह, महेश जोशी, दयाराम परमार जैसे प्रमुख नेताओं को जगह नहीं मिली है।

यही नहीं, मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय असंतुलन भी है जिसका असर अगले लोकसभा चुनाव पर हो सकता है। जैसे उदयपुर संभाग से केवल दो मंत्रियों- उदयलाल आंजना और अर्जुन बामनिया, को जगह मिली है। वहां कांग्रेस अभी भी कमजोर है, इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि वहां से सीपी जोशी, महेन्द्रजीत सिंह मालवीया और दयाराम परमार को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो दक्षिण राजस्थान की चार लोकसभा सीटों पर प्रश्नचिन्ह लग जाएगा।

बहरहाल, नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही असंतोष का दौर भी शुरू हो गया है, इस असंतोष पर ध्यान देना इसलिए जरूरी है कि कुछ ही माह बाद लोकसभा चुनाव हैं। असंतुष्ट नेता और उनके समर्थक चुनाव में सक्रिय नहीं रहे तो कांग्रेस की अधिकतम सीटें जीतने की संभावनाओं को झटका लग सकता है, क्योंकि अभी भी राजस्थान में प्रतिशत मत के हिसाब से कांग्रेस-भाजपा में कोई खास फर्क नहीं है। संभवतया यह बात प्रदेश नेतृत्व भी जानता है और इसीलिए उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि जल्दी ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं