लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का निधन, लंबे समय से कोमा में थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2025 09:40 IST

Rameshwar Dudi Death: वह बीकानेर से सांसद भी रह चुके थे।

Open in App

Rameshwar Dudi Death: कांग्रेस नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे रामेश्वर डूडी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 62 वर्ष की आयु में बीकानेर में निधन हो गया। डूडी अगस्त 2023 में 'ब्रेन स्ट्रोक' के बाद, दो साल से अधिक समय से कोमा में थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बीकानेर में किया जाएगा। किसान नेता के तौर पर जाने जाने वाले डूडी राजस्थान में भाजपा सरकार के दौरान 2013 से 2018 के बीच नेता प्रतिपक्ष रहे। वह बीकानेर से सांसद भी रह चुके थे।

उनकी पत्नी सुशीला डूडी फिलहाल कांग्रेस विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। गहलोत ने कहा, "पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बीकानेर से सांसद रहे रामेश्वर डूडी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर एक आघात है।”

उन्होंने कहा कि डूडी ने अपनी हर भूमिका का निर्वहन अच्छी तरह से किया और वह किसानों के लिए हमेशा काम करते रहे। 

टॅग्स :Rajasthan CongressRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?