लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः वसुंधरा राजे और गहलोत को समयचक्र के सापेक्ष देवी त्रिपुरा का आशीर्वाद मिला!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 17, 2018 00:17 IST

राजस्थान विस चुनाव के दौरान वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, दोनों ने सत्ता सुख प्रदान करने वाली देवी त्रिपुरा सुंदरी के दरबार में हाजरी दी थी

Open in App

राजस्थान विस चुनाव के दौरान वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, दोनों ने सत्ता सुख प्रदान करने वाली देवी त्रिपुरा सुंदरी के दरबार में हाजरी दी थी और दोनों को ही समयचक्र के सापेक्ष देवी त्रिपुरा का आशीर्वाद मिला!

सीएम अशोक गहलोत वागड़ में चुनाव प्रचार के दौरान आए थे और देवी के दरबार में विजय की मनोकामना के साथ पूजा-अर्चना की थी. कांग्रेस ने राजस्थान में विजय प्राप्त की, लेकिन गहलोत के लिए सीएम की कुर्सी तब भी आसान नहीं थी. लेकिन, सत्ता संघर्ष में गहलोत की जीत हुई और वे सीएम बन गए.

उधर, यह तो तय माना जा रहा था कि इस बार भाजपा की सत्ता वापसी मुश्किल होगी, लेकिन अपनों के ही विरोध के चलते वसुंधरा राजे की जीत पर भी प्रश्नचिन्ह लगने लगा था. मतगणना शुरू होने के साथ ही पिछली बार की तरह इस बार भी राजे देवी त्रिपुरा के दरबार में पहुंच गई. जब वे मतगणना के दौरान हजारों वोटों से आगे निकल गई और उनकी जीत साफ नजर आने लगी तब जा कर राजे जयपुर के लिए रवाना हुई.

इस बार का चुनाव भाजपा के लिए ही नहीं, खुद वसुंधरा राजे के लिए भी बड़ा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था. राजे के विरोधी चाहते थे कि वे झालरपाटन से चुनाव हार जाएं और राजस्थान की राजनीति से उनकी विदाई हो जाए. हालांकि, राजे के कई प्रमुख सहयोगी मंत्री इस बार चुनाव हार गए, जबकि वे जीत दर्ज कराने में कामयाब रहीं. 

आपातकाल के बाद हुए विस चुनाव में देवी त्रिपुरा सुंदरी के परमभक्त पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी भी इसी तरह हार-जीत के चक्रव्यूह में उलझ गए थे, लेकिन तब भी देवी ने जोशी की रक्षा की थी. तब हरिदेव जोशी एकमात्र कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे जो चुनाव जीते थे.

 

 

टॅग्स :राजस्थानवसुंधरा राजेअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील