लाइव न्यूज़ :

उदयपुर के तितरड़ी गांव में बेटियों के जन्म पर मनाया जाता है जश्न, परिवार को दी जाती है आर्थिक सहायता

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 27, 2020 21:49 IST

गांव में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बेटी के नाम पर पौधारोपण भी किया जाता है। इस गांव का नाम है तीतरड़ी, जो उदयपुर जिला मुख्यालय से लगभग 8 किमी की दूरी पर स्थित है।

Open in App
ठळक मुद्देगांव में इस अनूठी और अभिनव पहल की शुरुआत गत वर्ष 29 सितंबर को यहां के सिसोदिया परिवार द्वारा की गई।अनूठी पहल के तहत अब तक गांव में पैदा होने वाली 176 बालिकाओं को 5100 रुपए की एफडी बनवाकर दी जा चुकी है।कड़ी में 26 अक्टूबर को भी गांव की 21 कन्याओं को 5100 रुपए तुलसी का पौधा और ट्री गार्ड भेंट किये गये।

जयपुरः राजस्थान में झीलों की नगरी के नाम से विख्यात ऐतिहासिक नगर उदयपुर में एक ऐसा भी गांव है जहां बेटियों के पैदा होने पर न केवल उत्सव मनाया जाता है।

बल्कि जिस घर में बेटी पैदा होती है उस परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाती है। इसके साथ ही गांव में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बेटी के नाम पर पौधारोपण भी किया जाता है। इस गांव का नाम है तीतरड़ी, जो उदयपुर जिला मुख्यालय से लगभग 8 किमी की दूरी पर स्थित है।

गांव में इस अनूठी और अभिनव पहल की शुरूआत गत वर्ष 29 सितंबर को यहां के सिसोदिया परिवार द्वारा की गई और इसके बाद ग्रामीणों और भामाशाह के सहयोग से इस अनूठी पहल के तहत अब तक गांव में पैदा होने वाली 176 बालिकाओं को 5100 रुपए की एफडी बनवाकर दी जा चुकी है।

इसी कड़ी में 26 अक्टूबर को भी गांव की 21 कन्याओं को 5100 रुपए तुलसी का पौधा और ट्री गार्ड भेंट किये गये। इस अभिनव पहल से जहां तितरड़ी गांववासियों में खुशी का माहौल है वहीं अब ये गांव न केवल उदयपुर अपितु प्रदेश के साथ ही देश के लोगो के लिए भी एक मिसाल बनता जा रहा है।

इस पहल की शुरुआत करने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि देश में जिस तरह से बालिकाओं के जन्म को लेकर एक गलत धारणा बनी हुई थी, उसे तोड़ने के लिए मेरे परिवार और गांव के कुछ सदस्यों द्वारा इस कार्य को शुरू किया गया था।

धीरे-धीरे भामाशाह द्वारा हमें सहयोग मिलता गया। उसी का परिणाम है कि आज गांव में बेटी पैदा होने पर जश्न मनाया जाता है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत मुहैया करवाई गई आर्थिक राशि बेटी के बालिग होने पर उसे मिलेगी।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी