लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः मंच संचालन को लेकर हुआ विवाद, बीजेपी नेता की कार्यकर्ताओंने की जमकर पिटाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 12, 2019 10:14 IST

अजमेर में मंच संचालन के विवाद को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व अजमेर देहात जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा की जमकर पिटाई कर दी।

Open in App

राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो पक्षों के विवाद मंच संचालन को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व अजमेर देहात जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान अजमेर लोकसभी सीट से बीजेपी प्रत्याशी भागीरथ चौधरी नाजारा देखते रहे और किसी को समझाने तक की कोशिश नहीं की। मामला गुरुवार (11 अप्रैल) का है।

खबरों के अनुसार, गुरुवार को बीजेपी उम्मीदवार भागीरथ चौधरी को यहां एक जनसभा को संबोधित करना था और इस दौरान पूर्व अजमेर देहात जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा को मंच संचालन के लिए आमंत्रित किया गया था और जैसे ही उन्होंने मंच संचालन के लिए माइक पकड़ा वैसे ही बीजेपी नेता भंवरसिंह पलाड़ा ने उनसे माइक छीन लिया। 

माइक छीनते ही दोनों नेताओं में झगड़ा होने लगा और देखते ही देखते पार्टी कार्यकर्ता नवीन शर्मा पर टूट पड़े और जमकर धुनाई कर दी। हांलाकि पार्टी प्रत्याशी भागीरथ चौधरी बीच-बचाव करने के लिए अपनी जगह से नहीं उठे। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में शर्मा के चेहरे पर हल्की चोटें आईं हैं और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इधर, मारपीट के दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सभास्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ नवीन शर्मा के नाम लिखे लगाए गए बैनरों को भी फाड़ दिया। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो गए। जिस समय मारपीट हुई है उस समय काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे और उन्होंने भी समझाइश करना उचित नहीं समझा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल