लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: वसुंधरा सरकार से नाराज वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी का बीजेपी से इस्तीफा, नई पार्टी का ऐलान

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 25, 2018 19:57 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राजस्थान इकाई के वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हांलाकि उन्होंने कहा कि वे आरएसएस के साथ जुड़े रहेंगे।

Open in App

जयपुर, 25 जून। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राजस्थान इकाई के वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हांलाकि उन्होंने कहा कि वे आरएसएस के साथ जुड़े रहेंगे। वसुंधरा सरकार के काम करने के तौर तरीकों से नाराज चल रहे  घनश्याम ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को एक लिखते हुए उन्होंने अपने इस फैसले के लिए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और केंद्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है। 

यह भी पढ़ें: BJP के लिए 'खतरे की घंटी' हैं MLA घनश्याम तिवाड़ी, विधानसभा चुनाव से पहले बन सकते हैं बड़ा सिर दर्द

बीजेपी से इस्तीफा देने का बाद दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी ने खुद की भारत वाहिनी पार्टी गठित करते हुए कहा है कि वह कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के दिग्गज नेताओं को इसमें शामिल करेंगे। उन्होंने सांगानेर से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के करीब 15 विधायक उनके संपर्क में हैं। उनकी पार्टी राज्य में सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तिवाड़ी ने कहा कि पिछले चार सालों में राजस्थान में अराजकता और उथलपुथल और राज्य में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल रहा है। छह बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके तिवाड़ी बीते कई सालों से आरएसएस के साथ जुड़े रहे हैं। इससे पहले वह मुख्यमंत्री के खिलाफ खुलकर बोलते रहे थे, जिसके लिए पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था। 

यह भी पढ़ें: राजस्थान सरकार के विधेयक पर ‘जब तक काला, तब तक ताला’

इस बीच बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि पार्टी को तिवाड़ी के इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, "कई लोगों ने पार्टी छोड़ दी, क्योंकि उनका राजनीतिक करियर समाप्त होने वाला है।" बीजेपी प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बीजेपी एक वृक्ष की तरह है। अगर एक फल शाखा से गिरता भी है तो पेड़ को कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन फल और पत्तों को पेड़ से अलग होने पर प्रभाव पड़ेगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वसुंधरा राजेअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया