लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन, पायलट गुट के माने जाते थे वरिष्ठ नेता

By विनीत कुमार | Updated: October 9, 2022 10:43 IST

राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। राजस्थान में वह सचिन पायलट गुट के विधायक माने जाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवरलाल शर्मा का 77 साल की उम्र में निधन। भंवरलाल शर्मा पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे, बीच में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती थे।भंवरलाल शर्मा चुरू के सरदारशहर से सात बार विधायक रहे, सचिन पायलट गुट के माने जाते थे।

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवरलाल शर्मा का रविवार को निधन हो गया। वह 77 साल के थे। बीते कुछ महीनों से लगाता उनकी तबियत खराब चल रही थी। उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें छुट्टी भी दे दी गई थी।

इस बीच फिर से बीते दिनों उनकी तबियत ज्यादा खराब हुई और उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इन्होंने अंतिम सांस ली। शर्मा को निमोनिया और किडनी में मल्टीपल इंफेक्शन जैसी शिकायतें थी।

सरदारशहर (चूरू) से विधायक भंवर लाल शर्मा राजस्थान कांग्रेस में सचिन पायलट गुट के माने जाते थे। साल 2020 में जब पायलट ने बगावती तेवर दिखाए थे और 19 विधायक हरियाणा के मानेसर स्थित एक रिसॉर्ट में रुके हुए थे, उसमें भंवरलाल शर्मा भी शामिल थे।

अशोक गहलोत ने निधन पर जताया शोक

भंवरलाल शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, 'सरदारशहर (चूरू) से कांग्रेस विधायक श्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वो अस्वस्थ चल रहे थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिवारजनों के सम्पर्क में था, कल रात एसएमएस अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी ली और परिवार से मुलाकात की थी।'

निधन के बाद भंवर लाल शर्मा का पार्थिव शरीर हनुमान नगर के उनके आवास पर लाया गया है। विद्याधर नगर ब्राह्मण महासभा भवन में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सरदारशहर में किया जाएगा। 

बता दें कि 17 अप्रैल 1945 को सरदाशहर के जैतसीसर गांव में जन्में भंवरलाल शर्मा ने 60 के दशक में सरपंच बन अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। भंवरलाल शर्मा सरदारशहर से सात बार विधायक रहे। उन्होंने इस सीट पर 8वीं से लेकर 12वीं विधानसभा तक लगातार पांच बार जीत दर्ज की। हालांकि बीच में वे हार भी गए थे। भंवर लाल शर्मा कई बार अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में रहे।

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थान समाचारसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो