लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः कुछ विभागों में काम ही नहीं होता, सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक वाजिब अली ने मंत्री और अधिकारी पर साधा निशाना, नुकसान आगामी चुनाव में होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2022 21:17 IST

बसपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव 2018 जीतने वाले छह विधायक राजेन्द्र गुढ़ा, लखन मीणा, दीपचंद खेरिया, संदीप यादव, जोगिंदर अवाना और वाजिब अली सितंबर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देविधायक ने कहा, ‘‘कुछ विभागों में काम ही नहीं होता।’’निश्चित रूप से इसका नुकसान आगामी चुनाव में होगा।मुख्यमंत्री की मेहनत से ही कुछ नहीं होगा। हम सभी को मेहनत करनी होगी।

जयपुरः राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक वाजिब अली ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों एव नौकरशाही पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि अनेक विभागों में जनता से जुड़े काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों का यह रवैया ठीक नहीं है और ऐसा ही रहा तो इसका नुकसान आने वाले चुनाव में उठाना पड़ सकता है।

 

उल्लेखनीय है कि भरतपुर के नगर से विधायक वाजिब अली, उन छह विधायकों में एक हैं जो 2018 का विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गये थे। अली ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बहुत से मंत्री ऐसे हैं जिनके विभाग में कोई काम नहीं होता।

उन्होंने कहा, ‘‘बहुत से मंत्रियों का रवैया ऐसा है कि मानो वे जिंदगी भर के लिए मंत्री बन गए हों, लेकिन ऐसा है नहीं।' उन्होंने विशेष रूप शिक्षा विभाग में उर्दू शिक्षकों की भर्ती एवं स्कूलों में उर्दू विषय शुरू किए जाने के लंबित मामलों का जिक्र किया। विधायक ने कहा, ‘‘कुछ विभागों में काम ही नहीं होता।’’

अली ने कहा, ‘‘ये सभी जनता से जुड़े मामले हैं और अगर इनका समाधान नहीं होता है तो निश्चित रूप से इसका नुकसान आगामी चुनाव में होगा।’’ राज्य में अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार दुबारा बनाने के लिए अकेले मुख्यमंत्री की मेहनत से ही कुछ नहीं होगा। हम सभी को मेहनत करनी होगी।

हम तो मेहनत कर रहे हैं, लेकिन जो नहीं कर रहे हैं, उन्हें खामियाजा भुगतना होगा।’’ विधायक ने कहा,‘‘समस्याएं बड़ी हैं, अगर वक्त रहते हमने इन्हें नहीं सुलझाया तो बहुत बड़ा खामियाजा पूरी सरकार को भुगतना पड़ेगा, मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा कि वह इन मुद्दों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत करवा चुके हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इनका समाधान होगा। उल्लेखनीय है कि बसपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव 2018 जीतने वाले छह विधायक राजेन्द्र गुढ़ा, लखन मीणा, दीपचंद खेरिया, संदीप यादव, जोगिंदर अवाना और वाजिब अली सितंबर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। 

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थानजयपुरअशोक गहलोतबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है