लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सत्तारूढ़ कांग्रेस ने उपचुनाव में पार्टी की जीत का श्रेय सुशासन को दिया

By भाषा | Updated: November 2, 2021 20:54 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान के वल्लभनगर और धरियावाद के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत पर पार्टी ने इसका श्रेय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के सुशासन को दिया। वहीं, विपक्षी दल भाजपा ने हार को परिस्थितिजन्य और स्थानीय समीकरण पर निर्भर करार दिया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जीत पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं राज्य सरकार के सुशासन पर जनता ने मुहर लगायी है।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देकर जनता ने राज्य सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है, विकास की कड़ी से कड़ी जोड़ी है तथा एक बड़ा सन्देश दिया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी- प्रीति शक्तावत और नगराज मीणा को विजयी होने पर बधाई दी।

पायलट ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व और कांग्रेस की विचारधारा मे विश्वास जताने के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, ‘‘यह सीधा संदेश है कि सरकार की कोई विरोधी लहर नहीं है, लोकप्रियता बढ़ी है, हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है और 2023 में भारी बहुमत के साथ दोबारा कांग्रेस पार्टी की सरकार राजस्थान में बनेगी।’’

राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मदीवारों की जीत को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तीन साल के विकास के कार्यों पर जनता की मुहर बताया है।

इस बीच, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि यह पराजय परिस्थितिजन्य है जोकि स्थानीय समीकरण तथा मुद्दों पर निर्भर थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम सत्ता में थे, तब भी हम उपचुनावों में पराजय से सबक लेकर आगे बढ़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम