लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः मास्क लगाए और दो गज की दूरी बनाए रखें, राज्यपाल कलराज मिश्र बोले- मरीजों की बढ़ती संख्या गंभीर

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 30, 2020 20:58 IST

आन्दोलन की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर से होगी। इस आन्दोलन के दौरान आम लोगों को मास्क पहनने, उचित दूरी रखने और भीड़-भाड़ से दूर रहने के नियम की अनिवार्य रूप से पालना करने का संदेश दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने प्रदेशवासियों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील की है। कलराज मिश्र ने कहा है कि कोरोना वैश्विक महामारी का यह विषय अत्यंत चिन्तनीय है। कोरोना के बारे में वे राज्य पर नजर रखे हुए हैं और लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस बारे में चर्चा कर रहे हैं।

जयपुरः राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश में कोरोना के लगातार होते विस्तार और प्रतिदिन मरीजों की बढ़ती संख्या के प्रति गहरी चिंता जताई है।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में मास्क और दो गज दूरी रखने के लिए जन आन्दोलन की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर से होगी। इस आन्दोलन के दौरान आम लोगों को मास्क पहनने, उचित दूरी रखने और भीड़-भाड़ से दूर रहने के नियम की अनिवार्य रूप से पालना करने का संदेश दिया जाएगा।

कलराज मिश्र ने कहा है कि कोरोना वैश्विक महामारी का यह विषय अत्यंत चिन्तनीय है। कोरोना के बारे में वे राज्य पर नजर रखे हुए हैं और लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस बारे में चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव ही इसका इलाज है। लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए सावधानियां बरतनी होगी।

आवश्यक एहतिहात का पालन करना होगा। कोरोना से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों का ध्यान रखना होगा। यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए तो जरूरी है ही साथ ही घर, परिवार, समाज, प्रदेश और देश भी बचाव के इन्हीं तरीकों से सुरक्षित रह सकेगा। राज्यपाल ने कहा कि हमारी अपनी सुरक्षा अपने हाथों में है। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है। यदि मास्क नही हो तो गमछा, दुप्पटा या रूमाल से अपने नाक और मुंह को ढक कर रखें। सामाजिक दूरी बनाये रखना आवश्यक है।

सेनेटाइजर का उपयोग करें। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। राज्यपाल ने कहा कि अभियान की सफलता तभी सुनिश्चित हो सकेगी, जब सभी लोग मास्क पहनने केे जन आन्दोलन को सफल बनाएं और संक्रमण से खुद अपना तथा दूसरों का बचाव करें। वार्ड और मौहल्ला स्तर तक समितियों के माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को जोड़कर अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा।

राज्यपाल ने कहा कि मानव स्वास्थ्य पर कोरोना पॉजिटिव के ठीक होने के बाद भी इसके लंबे समय तक पड़ने वाले दुष्प्रभावों की स्थिति में यह आंदोलन ही एक विकल्प है, जो जीवन को बचाने में मददगार हो सकता है। इस अभियान का व्यवस्थित ढंग से संचालन किया जाए, जिसमें सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्रचार माध्यमों की सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित करनी होगी।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जागरूकता के इस जन आंदोलन में शामिल कार्यकर्ता सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क पहने लोगों को अपनी तरफ से मास्क वितरित कर इसे पहने रखने की अपील करें। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति बाजार, कार्यस्थल, सार्वजनिक परिवहन सहित भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बिना मास्क नहीं रहें।

अभियान की अगुवाई जन प्रतिनिधियों, वर्तमान तथा पूर्व पार्षदों एवं विधायकों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा की जाए। इससे लोगों में अपने और स्वजनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का सकारात्मक वातावरण बनेगा।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकलराज मिश्रअशोक गहलोतजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?