लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सार्वजनिक जगह पर शराब पीने वाले पहुंचेंगे हवालात, पुलिस ने नए साल पर आदेश किए जारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 31, 2018 14:22 IST

पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने कहा है कि नए साल को उमंग और उल्लास से मनाएं, लेकिन इसकी आड़ में कोई व्यक्ति ऐसी हरकत नहीं करे जिससे दूसरों को परेशानी हो। 

Open in App

नए साल का सेलिब्रेशन मनाने को लेकर राजस्थान पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस के मुताबिक, नववर्ष पर शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने, हुड़दंग और छेड़-छाड़ की घटनाओं पर पुलिस कमिश्नरेट की विशेष नजर रहेगी।

पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने कहा है कि नए साल को उमंग और उल्लास से मनाएं, लेकिन इसकी आड़ में कोई व्यक्ति ऐसी हरकत नहीं करे जिससे दूसरों को परेशानी हो। 

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नववर्ष समारोहों को ध्यान में रखते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने होटल, रेस्टोरेंट में होने वाले नववर्ष आयोजनों के आस-पास की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने की हिदायत दी है। 

उन्होंने कहा है कि कानून एवं शांति व्यवस्था के सबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को प्रभावी गश्त करने के निर्देश देते हुए कहा है कि वे मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाएं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा सार्वजनिक पार्कों, गाड़ी में बैठकर शराब पीने वालों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर खुले में कोई शराब पीता हुआ पाया जाता है तो त्वरित सख्त कार्रवाई कर सबंधित को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के अलावा अन्य स्तरों पर मिली शिकायतों के आधार पर सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग स्वीकृति पश्चात ही हो सकता है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा इस सबंध में विशेष निगरानी रखने और इस सबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत पर थाना स्तर पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

कमिश्नरेट द्वारा शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। इस जाप्ते में सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक, हैडकांस्टेबल/ कास्टेबल, महिला कांस्टेबल सहित होमगार्ड एवं आरएसी कंपनियां तैनात रहेंगी। 

टॅग्स :न्यू ईयरराजस्थान पुलिसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी