लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पंचायत चुनाव-2021 परिणाम: कांग्रेस को 669 सीटों पर जीत, भाजपा के खाते में 550, जानें RLP, निर्दलीय और बसपा का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 4, 2021 16:46 IST

Rajasthan Panchayat Election Result 2021: जिला परिषद सदस्यों की कुल 200 सीटों के लिए मतदान हुआ था जिनमें जोधपुर में कांग्रेस का एक प्रत्याशी जीता है।

Open in App
ठळक मुद्देएक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 250 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे।छह जिलों में 78 पंचायत समितियों में सदस्यों की 1564 सीटों पर मतदान हुआ था।

Rajasthan Panchayat Election Result 2021: राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान की गणना शनिवार सुबह शुरू हुई जहां सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने पंचायत समिति सदस्यों की 1564 सीटों में 669 व विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 550 सीटें जीती हैं।

सम्बद्ध जिला मुख्यालयों पर मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई और अभी जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने जोधपुर में जिला परिषद सदस्य की एक सीट भी जीती है। अपराह्न साढ़े तीन बजे तक 1389 सीटों के लिए परिणाम घोषित किए गए।

इनके अनुसार, छह जिलों में 78 पंचायत समितियों में सदस्यों की 1564 सीटों पर कांग्रेस ने 669, भाजपा ने 550, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 39, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 10 सीटें जीतीं। वहीं 250 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे। जिला परिषद सदस्यों की कुल 200 सीटों के लिए मतदान हुआ था जिनमें जोधपुर में कांग्रेस का एक प्रत्याशी जीता है।

राज्य के छह जिलों जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही के 200 जिला परिषद सदस्य, 1564 पंचायत समिति सदस्य, छह जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख एवं 78 प्रधान, उप प्रधानों के लिए तीन चरणों में मतदान हुए हैं। इनमें से एक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 

टॅग्स :राजस्थानपंचायत चुनावPanchayat Samitiकांग्रेसबीएसपीbsp
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो