लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः अधिकारी अपने माइंडसेट में करें बदलाव, हर महीने की परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 24, 2018 16:49 IST

समित शर्मा कहा कि अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि उन्हें विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी हो ताकि लक्षित वर्ग को लाभान्वित किया जा सके।

Open in App

राजस्थान के उद्योग आयुक्त डॉ. समित शर्मा का कहना है  कि जिला उद्योग केन्द्रों के महाप्रबंधकों के कार्यों का मासिक परफॉर्मेंस के आधार पर रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से माइंडसेट में बदलाव लाने की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए कार्यों का निष्पादन करने को कहा है। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्य में आ रही बाधा को दूर कर उसका समाधान निकालना ही सही मायने में अधिकारी की पहचान है। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए परिणाम हासिल करने को कहा। डॉ. शर्मा ने समयवद्ध कार्यनिष्पादन और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाने को कहा। 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि उन्हें विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी हो ताकि लक्षित वर्ग को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने अपने स्तर पर चैक लिस्ट तैयार करने को कहा। अतिरिक्त निदेशक डीसी गुप्ता और पीके जैन ने जिला वार प्रगति की समीक्षा की। संयुक्त निदेशक चिम्मन लाल वर्मा ने कम्यूटर प्रजेंटेशन के माध्यम से कार्यक्रमों की जानकारी दी।

वीडियो कॉफ्रेसिंग में संयुक्त निदेशकों में संजीव सक्सैना, एसएस शाह, वितीय सलाहकार हरि सिंह मीणा, उपनिदेशकों में संजय मामगेन, रवीश कुमार, निधी शर्मा, चिरंजी लाल, केके पारीक, रवि गुप्ता, महाप्रबंधकों में जयपुर शहर आरके आमेरिया, जयपुर ग्रामीण सुभाष शर्मा सहित विभाग के अधिकारी व जिलों के महाप्रबंधकों ने हिस्सा लिया। 

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव