लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बीते 24 घंटे से 3 जिलों में नहीं मिला एक भी कोरोना केस, राज्य में मौत का आंकड़ा पहुंचा 1800

By धीरज पाल | Updated: October 22, 2020 21:26 IST

राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 35 लाख 24 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 1,80,755 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में आज लगातार चैथे दिन नये संक्रमितों का आंकड़ा 2000 से कम आया है, आज यह संख्या और कम होकर 1822 ही रह गई है।

जयपुर: राजस्थान में आज लगातार चैथे दिन नये संक्रमितों का आंकड़ा 2000 से कम आया है, वहीं आज यह संख्या और कम होकर 1822 ही रह गई है। साथ ही प्रदेश में एक्टिव मामलों में भी काफी तेजी से कमी आ रही है। अब प्रदेश में कुल आंकड़ा 1,80,755 हो गया है। वहीं, प्रदेश में मौतों को आंकड़ा भी बढ़कर 1800 पर पहुंच गया है। प्रदेश में मंगलवार को सामने आए मामलों में सर्वाधिक 349 मामले जयपुर में सामने आए।

वहीं, जोधपुर में 280, बीकानेर मंे 227, सीकर में 107, अजमेर में 85, पाली में 79, श्रीगंगानगर में 74, नागौर में 72, कोटा में 70, अलवर में 62, उदयपुर में 48, जालोर में 45, झुंझुनूं में 43, भरतपुर मंे 42, भीलवाड़ा में 40, डूंगरपुर में 34, चूरू में 33, राजसमंद में 31, हनुमानगढ में 22, दौसा में 18, सवाई माधोपुर में 14, टोंक में 9, चितौडगढ में 8, धौलपुर में 7, बूंदी में 6, बाडमेर में 5, जैसलमेर में 5, करौली में 4 और सिरोही में 1 कोरोना संक्रमित मिला है।

वहीं झालावाड़, प्रतापगढ़ और बारां में कोई नया मरीज नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 35 लाख 24 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 1,80,755 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 160614 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 1800 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेष में हो चुकी है। ऐसे मंे अब राजस्थान में कुल 18341 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 30326 मामले राजधानी जयपुर में है। वहीं मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में 27100 मरीज मिल चुके हैं। जबकि अलवर में 13988, बीकानेर में 11671, कोटा में 10556, अजमेर में 9125, पाली में 6943, उदयपुर में 6405, भीलवाड़ा में 5715, भरतपुर में 5445, सीकर में 5395, नागौर में 4920, धौलपुर में 3266, जालौर में 3363, बाड़मेर में 3196 और झालावाड़ में 2591 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, चूरू में 2688, श्रीगंगानगर में 2847, डूंगरपुर में 2421, सिरोही में 2324, राजसमंद में 2342, झुंझुनूं में 2486, चित्तौड़गढ़ में 2162, टोंक में 1690, बांसवाड़ा में 1476, बारां में 1463, बूंदी में 1406, दौसा में 1475, हनुमानगढ़ में 1408, जैसलमेर में 1111, सवाई माधोपुर में 1091, और प्रतापगढ़ में 895 कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यांे से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं।राजस्थान में कोरोना से अब तक 1800 मरीजों की जान भी जा चुकी है।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाराजस्थानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील