लाइव न्यूज़ :

एम्बुलेंस में जन्म के बाद नवजात की मौत, पिता का आरोप- मुस्लिम होने की वजह से सरकारी अस्पताल ने भर्ती करने से किया मना

By स्वाति सिंह | Updated: April 5, 2020 08:12 IST

राजस्थान सरकार में मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने भरतपुर के सरकारी अस्पताल के ओबीएस और गायनो विभाग के एचओडी पर निशाना साधा। उन्होंने इस पूरे मामले का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। आरोपी डॉक्टर का नाम मोनित वालिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सरकारी अस्पताल आरोप है कि डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को भर्ती करने से मना कर दिया अस्पताल से निकलने के बाद महिला ने एंबुलेंस के अंदर बच्चे को जन्म दिया

भरतपुर: एक नवजात शिशु के पिता ने शनिवार को आरोप लगाया कि राजस्थान के भरतपुर जिले के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को भर्ती करने से इस वजह से मना कर दिया क्योंकि वह मुस्लिम थी। उनका कहना है है कि उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, 34 वर्षीय इरफान खान ने कहा कि उनकी पत्नी को एम्बुलेंस से जयपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन अस्पताल से निकलने के बाद महिला ने एंबुलेंस के अंदर बच्चे को जन्म दिया, कुछ ही देर में नवजात की मौत हो गई। हालांकि, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री और भरतपुर के विधायक सुभाष गर्ग ने इस बात को सिरे से इनकार किया है कि परिवार को जयपुर जाने के लिए कहा गया था क्योंकि वे मुस्लिम हैं।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच का आदेश दिया गया है। वहीं, जनाना अस्पताल के डॉ रूपेंद्र झा ने इस ममाले में कुछ भी कहने से इनकार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, मैं इस मामले में जांच के बाद ही मैं कुछ कह पाऊंगा।' वहीं, चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया ने कहा कि जांच का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जांच करेगा और यदि आवश्यक हुआ तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

जबकि, नवजात के पिता खान ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उन्हें लगता है कि डॉक्टर को लगता है कि वे तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। खान ने बताया, जब हम कल रात सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गए तो उन्होंने हमें जिला अस्पताल रेफर किया। हम आज सुबह भरतपुर के अस्पताल गए। लेकिन लेबर रूम में डॉक्टरों ने मेरा नाम और पता पूछा। मैंने उन्हें अपना नाम बताया और कहा कि मैं नागर से आया हूँ। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं मुस्लिम हूं। मैंने कहा-हाँ। इसके बाद डॉक्टर सतर्क हो गए और कहा, 'यदि आप मुस्लिम हैं, तो आपको यहां इलाज नहीं मिलेगा। 

वहीं, राजस्थान सरकार में मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने भरतपुर के सरकारी अस्पताल के ओबीएस और गायनो विभाग के एचओडी पर निशाना साधा। उन्होंने इस पूरे मामले का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। आरोपी डॉक्टर का नाम मोनित वालिया है। मंत्री ने कहा कि इससे शर्मनाक कुछ भी नहीं हो सकता। ये एक सेक्युलर स्टेट है और सरकार ऐसे मामलों को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा, 'आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी। विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि तबलीगी जमात ने पूरे देश के लिए संकट पैदा किया, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मुस्लिम समाज के लोगों के साथ इस तरह से बर्ताव किया जाए।'

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया