लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः मिलावट के विरूद्ध राष्ट्रव्यापी अभियान, उपभोक्ता आंदोलनकारियों ने की शुरूआत!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 2, 2020 06:33 IST

इस मौके पर उन्होंने मिलावट को सम्पूर्ण मानव समाज के लिये जानलेवा व घातक बताया तथा एक-दूसरे के प्रति सद्भावना व सौहार्दपूर्ण सोच रखते हुए इस अभियान में जुटने का आव्हान किया.

Open in App

राजस्थान में कुछ समय पहले हुए उपभोक्ता सम्मेलन में मिलावट के विरूद्व राष्ट्रव्यापी अभियान का एलान किया गया था. रविवार को आईकेन व भारतीय उपभोक्ता परिसंघ के अध्यक्ष डॉ. अनन्त शर्मा ने त्रिपुरा के अगरतला में मिलावट के विरूद्ध राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की.

इस मौके पर उन्होंने मिलावट को सम्पूर्ण मानव समाज के लिये जानलेवा व घातक बताया तथा एक-दूसरे के प्रति सद्भावना व सौहार्दपूर्ण सोच रखते हुए इस अभियान में जुटने का आव्हान किया.

आल इण्डिया कन्ज्युमर वेलफेयर काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित कन्ज्युमर अवेयरनेस नेशनल कांफ्रेस के मुख्यअतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए डाॅ. शर्मा ने कहा कि मिलावट को लेकर बेहद सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि नकली उत्पाद बनने से मानव समाज के स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीआई महासचिव देवेन्द्र तिवारी ने की तथा त्रिपुरा उपभोक्ता संगठन के अध्यक्ष आशीष कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला.

याद रहे, राजस्थान बजट के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मिलावट खोरी के खिलाफ अभियान चलेगा, इसमें आप सहयोग करे. जल्दी ही शुद्ध के लिए युद्ध अभियान वापस शुरू करेंगे. राजस्थान में मिलावट की किसी की हिम्मत नहीं हो, ये प्रयास रहेगा.

इधर, परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव निरंजन द्विवेदी का कहना है कि मिलावट से हो रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए सीसीआई द्वारा जागरूकता के इस अभियान को प्रारम्भ किया गया है, जिसके तहत सम्बद्ध प्रादेशिक उपभोक्ता संगठनों द्वारा उपभोक्ताओं को सतर्क करने केलिए विविध आयोजन किये जायेंगे.

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव