लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: MNIT के स्टार्टअप ने तैयार किये स्पीकर लगे ड्रोन, 500 मीटर की रेंज में अनाउंसमेंट और सेनेटाइजेशन करने में सक्षम

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 23, 2020 05:43 IST

इन स्पीकर लगे ड्रोन के बारे में जानकारी देते हुए एमएनआईटी के इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रमुख प्रो. ज्योतिर्मय माथुर ने बताया कि इन ड्रोन को एमएनआईटी के जीरो ग्रेविटी एयरो सिस्टम स्टार्टअप ने इन्क्यूबेशन सेंटर में ही तैयार किया है और ये रिकाॅर्डेड ऑडियों की सहायता से अनाउंसमेंट करने के अतिरिक्त सेनेटाइजेशन भी कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी से निरंतर जूझ रहे राजस्थान में जयपुर स्थित मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) से एक राहत भरा समाचार मिला है। यहां के एक स्टार्टअप ने स्पीकर लगे ड्रोन तैयार किए हैं। जिनकी सहायता से कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में पुलिस को रिकाॅर्डेड ऑडियों की सहायता से अनाउंसमेंट करने में मदद मिल सकेगी। इन ड्रोन्स में लगे स्पीकर्स की रेंज 500 मीटर की है।

कोरोना महामारी से निरंतर जूझ रहे राजस्थान में जयपुर स्थित मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) से एक राहत भरा समाचार मिला है। यहां के एक स्टार्टअप ने स्पीकर लगे ड्रोन तैयार किए हैं। जिनकी सहायता से कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में पुलिस को रिकाॅर्डेड ऑडियों की सहायता से अनाउंसमेंट करने में मदद मिल सकेगी। इन ड्रोन्स में लगे स्पीकर्स की रेंज 500 मीटर की है।

इन स्पीकर लगे ड्रोन के बारे में जानकारी देते हुए एमएनआईटी के इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रमुख प्रो. ज्योतिर्मय माथुर ने बताया कि इन ड्रोन को एमएनआईटी के जीरो ग्रेविटी एयरो सिस्टम स्टार्टअप ने इन्क्यूबेशन सेंटर में ही तैयार किया है और ये रिकाॅर्डेड ऑडियों की सहायता से अनाउंसमेंट करने के अतिरिक्त सेनेटाइजेशन भी कर सकते हैं। ये ड्रोन 10 किलो वजन उठाने में भी सक्षम हैं। स्टार्टअप से जुड़े शुभम राजावत ने बताया कि प्रदेश के 15 जिलों में पुलिस को लॉकडाउन के दौरान क्षेत्रों में मॉनिटरिंग के लिए सर्विलांस वाले ड्रोन उपलब्ध कराए हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बीजू जाॅर्ज जोसेफ ने बताया कि हमने एमएनआईटी के स्टार्टअप से लाइव अनाउंसमेंट करने वाले ड्रोन बनाने को कहा है। अभी रिकॉर्डेड ऑडियो वाले ड्रोन बने हैं और अभी कमिश्नरेट में 15 ड्रोन से क्षेत्र की मॉनिटरिंग की जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थान में कोरोनाराजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप