लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नप गए विधायक जी, कार जब्त, कटा चालान

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 16, 2020 07:36 IST

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार को पुलिस ने लॉकडाउन के नियामों का उल्लंघन करने पर बेगूं के विधायक राजेन्द्र सिंह विधूडी की कार का चालान बनाकर कार जब्त कर ली, जिससे उन्हें पैदल ही वापस लौटना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार को पुलिस ने लॉकडाउन के नियामों का उल्लंघन करने पर बेगूं के विधायक राजेन्द्र सिंह विधूडी की कार का चालान बनाकर कार जब्त कर ली...विधायक ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की। लाॅकडाउन में विधायक विधूडी को ले जा रहे वाहन को उपखंड अधिकारी और पुलिस उप अधीक्षक ने रोका।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार को पुलिस ने लॉकडाउन के नियामों का उल्लंघन करने पर बेगूं के विधायक राजेन्द्र सिंह विधूडी की कार का चालान बनाकर कार जब्त कर ली, जिससे उन्हें पैदल ही वापस लौटना पड़ा।

विधायक ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की। लाॅकडाउन में विधायक विधूडी को ले जा रहे वाहन को उपखंड अधिकारी और पुलिस उप अधीक्षक ने रोका।

जानकारी के अनुसार शहर में जरूरी सामानों की खरीद के लिए 7 से 11 बजे तक दुकानें खोलने व खरीददारी की छूट दी गई थी, लेकिन लोगों को वाहन लाने की छूट नहीं दी गई थी।

अप्सरा टाॅकीज चैराहे पर उपखंड अधिकारी तेजस्वी राणा एवं पुलिस उप अधीक्षक शाहना खानम के नेतृत्व में बिना पास वाले वाहनों को रोका जा रहा था। इसी दौरान विधायक विधूडी कांग्रेस पार्षद नीतूकंवर भाटी के पति की कार में बैठकर वहां से निकले।

कार को उपखंड अधिकारी के ऑर्डर पर रोका गया। विधायक के वाहन में होने की जानकारी देने के बाद भी वाहन को नहीं जाने दिया गया और  धारा 206 के तहत चालान काटकर वाहन को जब्त कर लिया गया।

लगभग एक घंटे तक विधायक कार से नहीं उतरे, लेकिन कार नहीं छोड़ी गई। आखिरकार विधायक कार को लेकर कोतवाली गए। वहां से दूसरे वाहन से सर्किट हाउस चले गये और बाद में जब कार के दस्तावेज लाकर दिखाए गए तक कहीं जाकर जब्त वाहन को चालान जमा कराने के बाद छोड़ा गया।

उप अधीक्षक पुलिस शाहना खानम ने कहा कि चाहे जनप्रतिनिधि हो या आमजन सभी की लिए कानून एक समान है। कानून तोड़ने वाला चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया