राजस्थान: लाल चंद कटारिया का इस्तीफा नामंजूर, सीएम गहलोत ने कहा कि अच्छा शासन देने में निभाएं भूमिका

By भाषा | Published: June 2, 2019 01:04 AM2019-06-02T01:04:47+5:302019-06-02T01:04:47+5:30

कटारिया शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री गहलोत से उनके सरकारी निवास पर मिले थे और लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के मद्देनजर इस्तीफा देने की बात दोहराई। लेकिन मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा अस्वीकार कर दिया।

Rajasthan: Lal Chand Kataria resignation rejected, CM Gehlot asked to play role giving good governance | राजस्थान: लाल चंद कटारिया का इस्तीफा नामंजूर, सीएम गहलोत ने कहा कि अच्छा शासन देने में निभाएं भूमिका

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। (फाइल फोटो)

तमाम अटकलों को विराम देते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। कटारिया शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री गहलोत से उनके सरकारी निवास पर मिले थे और लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के मद्देनजर इस्तीफा देने की बात दोहराई। लेकिन मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा अस्वीकार कर दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया, '‘ मुख्यमंत्री ने इस्तीफा अस्वीकार करते हुए कटारिया से अपना काम करते रहने को कहा और कहा कि वे अच्छा शाासन देने में भूमिका निभाएं।'’ भीलवाड़ा में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि त्यागपत्र की पेशकश का फैसला करते समय कटारिया भावुक हो गए थे।

उन्होंने कहा, '‘ मैंने उनसे कहा कि त्यागपत्र की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस देश भर में ज्यादातर सीटों पर सफल नहीं रही।'’ उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार को कटारिया ने अचानक इस्तीफा देने की घोषणा की और उनका इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय व राजभवन ने इस तरह का कोई पत्र मिलने से इनकार किया। वहीं मंत्री कटारिया उसके बाद एक तरह से अज्ञात वास में चले गए और शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिले।

Web Title: Rajasthan: Lal Chand Kataria resignation rejected, CM Gehlot asked to play role giving good governance