लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja Khabar: ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की मदद के लिए आगे आया अधिकारियों का संगठन ‘रेगर ऑफिसर्स क्लब’

By भाषा | Updated: April 22, 2020 14:53 IST

‘रेगर ऑफिसर्स क्लब’ के अध्यक्ष जय नारायण शेर ने बताया कि गिरधारीपुरा, सिरसी, जगतपुरा, झोटवाड़ा, अंबेडकरनगर और जयपुर के बाहरी इलाकों में जरूरतमंद लोगों और मजदूरों को सूखे राशन की 600 किट भी वितरित की गई।

Open in App
ठळक मुद्दे‘रेगर ऑफिसर्स क्लब’ ने 1.1 लाख रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान दिये हैं।समूह जयपुर में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को एन95 मास्क उपलब्ध कराने का प्रयास भी कर रहा है।  

जयपुरराजस्थान में अधिकारियों का एक संगठन कोरोना वायरस महामारी के दौरान ड्यूटी करने वाले लोगों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आया है। राज्य के विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं और राज्य सेवाओं में जुड़े 130 सदस्यों के समूह ‘रेगर ऑफिसर्स क्लब’ ने जयपुर ग्रामीण, दौसा, अलवर, सीकर और झुंझुनू जिलों में पुलिसकर्मियों ,जयपुर नगर निगमों के सफाईकर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों और जयपुर के शास्त्री नगर में कांवटिया अस्पताल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए मास्क दान किए हैं।

इसके आलावा समूह ने 1.1 लाख रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान दिये है। ‘रेगर ऑफिसर्स क्लब’ के अध्यक्ष जय नारायण शेर ने बताया कि गिरधारीपुरा, सिरसी, जगतपुरा, झोटवाड़ा, अंबेडकरनगर और जयपुर के बाहरी इलाकों में जरूरतमंद लोगों और मजदूरों को सूखे राशन की 600 किट भी वितरित की गई।

हमारे सदस्य लोगों की मदद के लिए लगातार योगदान दे रहे हैं। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और उपमहानिरीक्षक :अपराध: शेर ने कहा कि पुलिसकर्मी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी और नगर निगम के कर्मचारी लगातार अपनी ड्यूटी कर रहे हैं और वे भारी जोखिम में हैं इसलिए हमने उन्हें सहायता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया है।

अब तक लगभग 8,500 मास्क दान किए जा चुके हैं । उन्होंने बताया कि समूह जयपुर में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को एन95 मास्क उपलब्ध कराने का प्रयास भी कर रहा है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया