लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के करौली में बड़ा हादसा; खुदाई के दौरान भरभरा के गिरी मंदिर की दीवार, 4 महिलाएं मलबे में दबी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2023 14:15 IST

हादसे के समय मंदिर के भीतर कई महिलाएं पूजा कर रही थी। ऐसे में सभी महिलाएं मंदिर के अंदर ही फंस गई और मलबे में दब गई।

Open in App
ठळक मुद्देकरौली में नाली निर्माण के लिए खुदाई के दौरान जेसीबी के मंदिर से टकराने के कारण हादसा।जेसीबी से टक्कर के बाद मंदिर गिरने से मलबे में दबे लोग।जानकारी के मुताबिक, मंदिर के मलबे में 4 महिलाएं दबी।

करौली: राजस्थान के करौली में नाली निर्माण के दौरान जेसीबी के मंदिर की दीवार से टकरा जाने के एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 4 महिलाओं के मंदिर के मलबे में दबने की खबर है। दरअसल, हादसा उस वक्त हुआ जब मंदिर के पास ही नाली निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक जेसीबी मंदिर से टकरा गई जिसके कारण भरभरा कर मंदिर गिर गया। 

हादसे के समय मंदिर के भीतर कई महिलाएं पूजा कर रही थी। ऐसे में सभी महिलाएं मंदिर के अंदर ही फंस गई और मलबे में दब गई। बताया जा रहा है कि मलबे में 4 महिलाएं फंस गई, जिन्हें किसी तरह मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

कई महीनों से इलाके में चल रहा काम 

गौरतलब है कि कारौली के सपोटरा बाजार में कई महीनों से नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। वहीं, मंगलवार को जेसीबी चालक की लापरवाही के कारण जेसीबी मंदिर से टकरा गई और एक बड़ा हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन मंदिर का मलबा हाटने का कार्य शुरू किया, जिसके बाद भीतर दबी महिलाओं को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं का इलाज जारी है। शिव मंदिर के गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बता दें कि मलबा हाटने का काम जारी है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे में घायल लोगों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।  

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव