लाइव न्यूज़ :

Locust attack: फिर लौटीं टिड्डियां, छह राज्यों के 71 जिलों में देखा गया, फसलों पर हमला, ड्रोन से दवा छिड़काव

By भाषा | Updated: July 3, 2020 21:10 IST

हवा के साथ टिड्डियां लौट आई हैं। 6 राज्यों के 71 जिलों में देखा गया है। लगातार फसलों पर हमला कर रही हैं। 15 ड्रोन के साथ- साथ बड़ी संख्या में मशीनों से दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे टिड्डी नियंत्रण संगठन ने टिड्डियों पर काबू पाने के लिए अब तक 1.35 लाख हेक्टेयर में दवा छिड़काव व नियंत्रण का काम किया है।राजस्थान के 26, मध्य प्रदेश के 21, उत्तर प्रदेश के 16, गुजरात के पांच, हरियाणा के दो व पंजाब का एक जिला शामिल है। टिड्डी नियंत्रण का काम किया गया है, इसके अलावा राज्य सरकारों के कृषि विभाग अपने स्तर पर भी इस काम में लगे हुए हैं।

जयपुरः मानसूनी हवाओं के साथ फिर लौटीं टिड्डियां अब तक छह राज्यों के 70 से अधिक जिलों में फसलों पर हमला कर चुकी हैं। इन पर काबू पाने के लिए एक हेलीकाप्टर और 15 ड्रोन के साथ- साथ बड़ी संख्या में मशीनें (वीकल माउंटेंड स्प्रेयर) इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

इसके अलावा भारतीय वायुसेना भी एक स्वदेशी स्प्रेयर बनाने का प्रयास कर रही है। टिड्डी नियंत्रण संगठन ने टिड्डियों पर काबू पाने के लिए अब तक 1.35 लाख हेक्टेयर में दवा छिड़काव व नियंत्रण का काम किया है। टिड्डी नियंत्रण संगठन जोधपुर के संयुक्त निदेशक डा. संजय आर्य ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि अब तक टिड्डियों का हमला छह राज्यों के 71 जिलों में देखा गया है। इनमें राजस्थान के 26, मध्य प्रदेश के 21, उत्तर प्रदेश के 16, गुजरात के पांच, हरियाणा के दो व पंजाब का एक जिला शामिल है।

अधिकारियों के अनुसार ये जिले तो वह हैं जहां संगठन की ओर से टिड्डी नियंत्रण का काम किया गया है, इसके अलावा राज्य सरकारों के कृषि विभाग अपने स्तर पर भी इस काम में लगे हुए हैं। राजस्थान में 800 से ज्यादा ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार संगठन अब तक कुल 1,35,207 हेक्टेयर भूभाग में टिड्डी नियंत्रण के लिए काम कर चुका है। इसमें राजस्थान में 1,22,927 हेक्टेयर भूभाग शामिल हैं। कुल मिलाकर अब तक 1,32,463 लीटर कीटनाशक का छिड़काव किया गया है।

इस काम में संगठन के 62 वीकल माउंटेड स्प्रेयर के साथ- साथ राज्य सरकारों के अनेक ट्रैक्टर व अग्निशमन वाहन भी लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि एक टिड्डी दल में लाखों की संख्या में टिड्डियां होती हैं और ये दल एक दिन में डेढ़ सौ किलोमीटर तक दूरी तय कर लेते हैं।

देश में पहली बार टिड्डियों को भगाने व उन पर काबू पाने के लिए 15 ड्रोन लगाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि विभाग ने 25 ड्रोन का आर्डर दिया था जिसमें से 15 उसे मिले हैं जिनका इस्तेमाल किया जा रहा है। एक हेलीकाप्टर भी बाड़मेर में इस काम के लिए तैनात है।

सूत्रों के अनुसार भारतीय वायुसेना स्वदेशी स्प्रेयर ...एयरबोर्न लाकस्ट कंट्रोल सिस्टम (एएलसीएस) बनाने में जुटी है। इसके प्रोटोटाइप का जोधपुर में परीक्षण किया जा रहा है। अगर यह सफल रहता है तो इसका इस्तेमाल भी हेलीकाप्टर में लगाकर टिड्डियों पर दवा छिड़काव के लिए किया जाएगा। 

टॅग्स :टिड्डियों का हमलाराजस्थानमध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशगुजरातहरियाणापंजाबअशोक गहलोतजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी