लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कांपी धरती, जयपुर में भूकंप के झटके

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 8, 2018 11:24 IST

देश भर में प्रकृति का कहर जारी है। देश के तमाम इलाकों में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने, बिजली गिरने के बाद अब राजस्थान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके राजस्थान की राजधानी जयपुर में सुबह करीब 9:40 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्कैल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है।

Open in App

जयपुर, 8 जुलाई। देश भर में प्रकृति का कहर जारी है। देश के तमाम इलाकों में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने, बिजली गिरने के बाद अब राजस्थान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके राजस्थान की राजधानी जयपुर में सुबह करीब 9:40 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्कैल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है।

हांलाकि इस भूकंप में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र कहां था इस बात पर भी अटकलें बरकरार है। बता दें कि इससे पहले बीती 3 जुलाई को दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थें। दिल्ली में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 2.8 दर्ज की गई थी। 

इससे पहले एक जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, जोकि रिएक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई था। इसका केंद्र हरियाणा का सोनीपत था और भूकंप के झटके दोपहर के करीब 3 बजकर 37 मिनट पर महसूस किए गए थे।

इससे अलावा 17 जून को सिक्किम में रविवार शाम की शाम को भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई थी। उससे पहले 14 जून को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई थी। वहीं, 11 जून को असम में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई थी। 

आपको बता दें कि अगर भूकंप आता है तो आप आसानी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए  मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

वहीं, अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राजस्थानभूकंपजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील