लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अधिकांश जिलों में सभी मेगा इकाइयों सहित राज्य की 89 प्रतिशत मेगा इण्डस्ट्रीज में औद्योगिक उत्पादन हुआ शुरू

By धीरेंद्र जैन | Updated: May 19, 2020 19:34 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के औद्योगिक परिसंघों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीधे संवाद, नियमित समीक्षा, प्रक्रिया के सरलीकरण और औद्योगिकों इकाइयों में उत्पादन आरंभ कराने के लिए त्वरित निर्णयों का परिणाम है कि प्रदेश की मेगा और बड़े आकार की इण्डस्ट्रियों ने उत्पादन कार्य शुरु करने की पहल की है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की 89 प्रतिशत मेगा औद्योगिक इकाइयोें में उत्पादन कार्य आरंभ हो गया है। अधिकांश जिलों में स्थापित मेगा इकाइयों में से शतप्रतिशत इकाइयों ने उत्पादन शुरू कर दिया है।

जयपुर: राजस्थान के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया है कि राज्य की 89 प्रतिशत मेगा औद्योगिक इकाइयोें में उत्पादन कार्य आरंभ हो गया है। वहीं लगभग दो तिहाई वृहदाकार औद्योगिक इकाइयों मेें उत्पादन शुरू हो गया है। उन्होने बताया कि अधिकांश जिलों में स्थापित मेगा इकाइयों में से शतप्रतिशत इकाइयों ने उत्पादन शुरू  कर दिया है।

उद्योग मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 110 मेगा इण्डस्ट्रीज और 438 बड़े आकार की औद्योगिक इकाइयां स्थापित है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के औद्योगिक परिसंघों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीधे संवाद, नियमित समीक्षा, प्रक्रिया के सरलीकरण और औद्योगिकों इकाइयों में उत्पादन आरंभ कराने के लिए त्वरित निर्णयों का परिणाम है कि प्रदेश की मेगा और बड़े आकार की इण्डस्ट्रियों ने उत्पादन कार्य शुरु करने की पहल की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में एमएसएमई इकाइयों में काम आरंभ हुआ है।

उद्योग मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा राजधानी जयपुर से लेकर जिलों व औद्योगिक क्षेत्रों तक समन्वय और माॅनीटरिंग की नियमित व्यवस्था से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां पटरी पर आने लगी है। प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों में राज्य सरकार के प्रति विश्वास जगा है और वे उत्पादन शुरू करने के लिए आगे आने लगे हैं।

एसीएस उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि जयपुर, भीलवाड़ा जोधपुर आदि में स्थानों पर कफ्र्यू की स्थिति के कारण कुछ बड़ी और मेगा इकाइयों द्वारा चाहते हुए भी उत्पादन आरंभ नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 110 में से 98 मेगा इण्डस्ट्रीज ने उत्पादन शुरू कर दिया है। वहीं 438 वृृहदाकार औद्योगिक इकाइयों में से 289 इण्डस्ट्रीज मेें उत्पादन शुरू हो गया है।

उद्योग आयुक्त मुक्तानन्द अग्रवाल ने राज्य के सबसे प्रमुख औद्योगिक केन्द्र भिवाड़ी-नीमराणा में 93 में से 86 बड़े आकार की और 45 मेें से 36 मेगा उद्योगों में उत्पादन शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि भिवाडी में होण्डा कार्स, हांेण्डा मोटर साईकिल, ग्लास की फ्रांस बेस्ड मेगा इकाई सेंट गोबेन, जर्मनी की फूड सेक्टर की डॉक्टर ओटकर, एसआरएफ केमिकल्स, कजारिया सिरेमिक्स, नाहर स्पिनिंग, डाईकिन एअर कण्डीशनिंग, पारले बिस्कुट, निशिन ब्रेक, अलवर की विजय साल्बेक्स, कोटा की चंबल फर्टिलाइजर, डीसीएम श्रीराम के साथ ही अडानी विल्मर, काण्डा ऑयल मिल, रुचि सोया, खंडेलिया ऑयल मिल,मणीशंकर ऑयल मिल जैतपुरा, श्री हरी ऑयल मिल, गोयल वेज ऑयल कोटा, शिव एडिवल, भवानी फेट्स, श्री फेेट एण्ड प्रोटिन सहित कई जानी मानी खाद्य तेल मिलों में उत्पादन हो रहा है 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर