लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः आचार संहिता लगी तो सीएम गहलोत के भाषण की दिशा बदल गई!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 28, 2019 06:08 IST

सीएम गहलोत का यह भी कहना था कि प्रगति तभी संभव है जब पढ़ोंगे, शिक्षा से जुड़ो. जितनी चाहोगे उतनी स्कूलें हम देंगे, ये मैं आपसे वादा करता हूं. कोई भी बालक यहां शिक्षा से दूर नहीं रहना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देइस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि आपके इलाके में परिवर्तन हुआ हैइस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि आपके इलाके में परिवर्तन हुआ है, ऐसा परिवर्तन तभी हो सकता है जब संवेदनशील मुख्यमंत्री हो.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गुरुवार को बांसवाड़ा जिले के झेर में अनास नदी पर बनने वाले एनीकट के शिलान्यास, सज्जनगढ़ के आईटीआई भवन के उद्घाटन जैसे समारोह के लिए गए थे, लेकिन राज्य चुनाव आयोग के पंचायती राज चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई, लिहाजा उनके भाषण की दिशा ही बदल गई.

उन्होंने न तो उद्घाटन किया और न ही कोई नई घोषणा की, अलबत्ता यह कहा कि- ये दोनों ही काम चुनाव खत्म होते ही होंगे, जो पहला कार्यक्रम बनेगा वो आपके इस क्षेत्र में ही बनेगा.

लेकिन, सीएम गहलोत ने पूर्व की बीजेपी सरकार पर सियासी हमला जरूर किया, उन्होंने कहा कि- बीजेपी सरकार ने नाम बदलने और काम बंद करने के कार्य ही किए. यही वजह है कि रतलाम, बांसवाड़ा, डूंगरपुर रेल, रिफाइनरी, बिजलीघर, मेडिकल काॅलेज जैसे काम बंद हो गए.

उन्होंने कहा कि चाहे मैं कम आऊं या ज्यादा आऊं, ये हमेशा ध्यान रखना कि मैं आपका हूं. यहां के जो नेता हैं, महेंद्रजीत सिंह मालवीया, चाहे वो मंत्री थे, चाहे प्रधान, चाहे प्रमुख, हमेशा आपके सुखदुख में काम आए हैं.

सीएम गहलोत का यह भी कहना था कि प्रगति तभी संभव है जब पढ़ोंगे, शिक्षा से जुड़ो. जितनी चाहोगे उतनी स्कूलें हम देंगे, ये मैं आपसे वादा करता हूं. कोई भी बालक यहां शिक्षा से दूर नहीं रहना चाहिए.

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि आपके इलाके में परिवर्तन हुआ है, ऐसा परिवर्तन तभी हो सकता है जब संवेदनशील मुख्यमंत्री हो.

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया