लाइव न्यूज़ :

जयपुर बम ब्लास्ट में राजस्थान हाईकोर्ट ने फांसी की सजा पलटी, चारों दोषियों को किया बरी

By अंजली चौहान | Updated: March 29, 2023 17:51 IST

राजस्थान हाईकोर्ट ने साल 2008 में हुए बम ब्लास्ट मामले में चारों दोषियों को बरी करने का फैसला सुनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर में 13 मई 2008 को हुआ था बम विस्फोट निचली अदालत ने 21 दिसंबर 2021 को आरोपियों को फांसी की सजा दी थी हाईकोर्ट ने सबूतों के आभाव में दोषियों को किया रिहा

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 13 मई 2008 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट मामले में दोषी पाए गए सभी आरोपियों को राजस्थान हाईकोर्ट ने बुधवार को बरी करने का फैसला सुनाया है।

अदालत में न्यायाधीश ने सभी चारों दोषियों की फांसी की सजा को पलटकर उन्हें बरी कर दिया। दरअसल, दोषियों को निचली अदालत ने 20 दिसंबर 2019 को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था। 

राजस्थान हाईकोर्ट ने मामले में फांसी की सजा सहित दोषियों की ओर से पेश 28 अपीलों पर फैसला सुनाया है। 

गौरतलब है कि बुधवार को हाईकोर्ट में जस्टिस पकंज भंडारी और समीर जैन की खंडपीठ ने बुधवार को फैसला सुनाया क्योंकि मामले में एटीएस ने प्राप्त सबूत पेश नहीं किए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटीएस द्वारा भरोसे लायक सूबत न मिलने के बाद हाईकोर्ट ने सबूतों को खारिज कर दिया। 13 मई, 2008 को माणक चौक खंडा, चांदपोल गेट, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया गेट, जौहरी बाजार और सांगानेरी गेट पर एक के बाद एक बम धमाकों से जयपुर दहल उठा था।

शाम को हुए विस्फोटों में 71 लोग मारे गए और 185 घायल हुए। रामचंद्र मंदिर के पास से एक जिंदा बम बरामद किया गया, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया था।

टॅग्स :Rajasthan High Courtराजस्थानRajasthanबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?