लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Heat Wave Red Alert: आएगा तूफान, चलेंगी 60 की स्पीड में हवाएं, मौसम विभाग ने दी राहत वाली खबर

By धीरज मिश्रा | Updated: May 29, 2024 15:32 IST

Rajasthan Heat Wave Red Alert: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है। यहां पर तापमान का पारा 50 डिग्री को पार कर चुका है।

Open in App
ठळक मुद्दे48 घंटे राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर रहेगा जारी 31 मई को गर्मी से मिलेगी राहत, चलेंगी तेज हवाएंराजस्थान में बीते 24 घंटे में तापमान 50 डिग्री प्लस दर्ज किया गया

Rajasthan Heat Wave Red Alert: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है। यहां पर तापमान का पारा 50 डिग्री को पार कर चुका है। प्रदेश में रेड अलर्ट जारी है। लेकिन, प्रदेश के लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद दिखी है। आने वाले दिनों में राजस्थान में तूफान के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। जयपुर आईएमडी के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पहली बार यहां पर तापमान का पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

बीते 24 घंटों में चूरू में अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक था, जबकि पिलानी में अब तक का सबसे अधिक तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिलानी में इससे पहले सबसे अधिक अधिकतम तापमान 2 मई 1999 को 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरी ओर चूरू में 1 जून 2019 को अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हालांकि राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है और अगले 48 घंटों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। शर्मा ने कहा कि 31 मई को राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिल सकता है। इसलिए कई इलाकों में आंधी, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।

एक नजर में जानिए मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में बीते दिनों गंगानगर में 49.4 डिग्री, पिलानी और फलौदी में 49.0 डिग्री, बीकानेर में 48.3 डिग्री, कोटा में 48.2 डिग्री, जैसलमेर में 48.0 डिग्री, जयपुर में 46.6 डिग्री, बाड़मेर में 46.0 डिग्री दर्ज किया गया।

यहां हीट वेव का कहर जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है, तथा उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

 

टॅग्स :राजस्थानहीटवेवजयपुरजैसलमेरIMD Bhopalभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी