लाइव न्यूज़ :

घरेलू हिंसाः राजस्थान HC ने कहा पीड़ित विदेशी नागरिक भारत में दर्ज करा सकती है शिकायत, जानिए फैसले में अदालत ने और क्या कहा?

By अनिल शर्मा | Updated: November 24, 2021 12:44 IST

न्यायमूर्ति विनीत कुमार माथुर ने कैथरीन निएडु के पति रॉबर्टो निएडु की याचिका खारिज कर दी। रॉबर्टो ने उनके विदेशी नागरिक होने के आधार पर याचिका के सुनवाई योग्य होने पर सवाल खड़े करते हुए उसके खिलाफ कैथरीन की शिकायत को खारिज किए जाने का अनुरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी नागरिक कैथरीन ने 2019 में जोधपुर में रहने के दौरान पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करायी थीपति रॉबर्टो ने सबसे पहले मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत को चुनौती दी थीहाईकोर्ट ने रॉबर्टो की शिकायत को चुनौती देनेवाली याचिका को खारिज कर दिया

जोधपुरः राजस्थान उच्च न्यायालय ने अपने एक फैसले में कहा है कि घरेलू हिंसा की पीड़ित विदेशी नागरिक अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकती है, अगर उसके साथ हिंसा भारत में रहने के दौरान हुई है तो। न्यायमूर्ति विनीत कुमार माथुर ने कैथरीन निएडु के पति रॉबर्टो निएडु की याचिका खारिज कर दी। रॉबर्टो ने उनके विदेशी नागरिक होने के आधार पर याचिका के सुनवाई योग्य होने पर सवाल खड़े करते हुए उसके खिलाफ कैथरीन की शिकायत को खारिज किए जाने का अनुरोध किया था। कैथरीन ने 2019 में जोधपुर में रहने के दौरान रॉबर्टो के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करायी थी।

रॉबर्टो ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत को चुनौती दी थी

रॉबर्टो ने सबसे पहले मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत को चुनौती दी और उसके बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत (महिला अत्याचार मामले) में चुनौती दी। दोनों अदालतों ने याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद रॉबर्टो ने कैथरीन के भारतीय नागरिक न होने का हवाला देते हुए शिकायत के सुनवाई योग्य न होने के आधार पर दोनों फैसलों को चुनौती दी। मामले पर बहस करते हुए याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता और प्रतिवादी भारतीय नागरिक नहीं हैं। इस दलील का विरोध करते हुए प्रतिवादी के वकील ने कहा कि घरेलू हिंसा कानून 2005 की धारा दो (ए) के अनुसार ‘पीड़ित व्यक्ति’ की परिभाषा दी गयी और खुद परिभाषा के अनुसार, विदेशी नागरिक समेत कोई भी महिला जो घरेलू हिंसा का शिकार हुई है, वह निचली अदालत में अर्जी दायर कर सकती है।

इस आधार पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

दलीलों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति माथुर ने कहा कि प्रतिवादी पिछले करीब 25 वर्षों से जोधपुर में रह रही है और याचिकाकर्ता से शादी करने के बाद शिकायत में दर्ज घटना जोधपुर की है और घरेलू हिंसा कानून 2005 की धारा दो (ए) और 12 के तहत निकली परिभाषाओं के मद्देनजर प्रतिवादी कैथरीन की शिकायत सुनवाई योग्य है और रॉबर्टो की याचिका खारिज की जाती है। अदालत ने यह भी कहा कि ‘‘यहां तक कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 21 न केवल इस देश के प्रत्येक नागरिक को बल्कि उस व्यक्ति को भी सुरक्षा देता है जो देश का नागरिक न हो।’’ 

टॅग्स :हाई कोर्टJodhpur
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल