लाइव न्यूज़ :

राजे सरकार 25 हजार किसानों को देने जा रही है ये सौगात!

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 24, 2017 17:12 IST

Open in App

राजस्थान के सहकारिता एवं गोपालन मंत्री अजय सिहं किलक ने कहा कि राजे सरकार किसानों के हित में व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की राशि को बढ़ाने जा रही है, जिसका फायदा राज्य के 25 हजार किसानों को मिलेगा।        

सहकारिता मंत्री शनिवार को भीलवाड़ा में 18वें राज्य स्तरीय सहकारी खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा को फसली ऋण से जोड़ा गया है। पहले व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की राशि 6 लाख रुपए तक की गई थी जिसे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पहल पर 1 अप्रैल से 10 लाख रुपए किया जा रहा है।          

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस कदम से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और सामाजिक सुरक्षा प्रदान होगी। मंत्री किलक ने कहा कि राज्य के जिन जिलों में सहकारी बैंक नही हैं उनमें भी शीघ्र ही सहकारी बैंक प्रांरभ किए जाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया से स्वीकृति मिलते ही सभी जिलों में सहकारी बैंक खोल दिए जाएंगे।            

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और आगे बढ़ाने में सहकारकर्मियों के साथ-साथ आमजन का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने राज्य में सहकारी आंदोलन के अग्रणी होने और राज्य के अपेक्स बैंक को देश में श्रेष्ठ बैंक होने का गौरव प्राप्त  होने की जानकारी भी दी।    

टॅग्स :वसुंधरा राजेराजस्थान सरकारबीजेपीराजस्थान समाचारrajasthan news
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप