लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार 9 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उनका सम्मान करेगी

By भाषा | Updated: June 27, 2021 15:45 IST

Open in App

जयपुर, 27 जून राजस्थान सरकार ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नौ अगस्त को सभी स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उन्हें सम्मानित करने का आदेश दिया है।

सरकारी बयान के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रेषित पत्र में राज्य सरकार से दो स्वतंत्रता सेनानियों के नाम का मनोनयन कर, उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उन्हें सम्मानित करने का आदेश दिया है।

गहलोत के दिशा-निर्देशों पर सामान्य प्रशासन विभाग ने कोविड-19 के मद्देनजर संबंधित जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अथवा उपखण्ड अधिकारी द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को उनके निवास पर सम्मानित करने का निर्देश जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?