लाइव न्यूज़ :

जमकर बेचो शराब, नहीं तो डंडा चलाएगी राजस्थान सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 12:52 IST

एक तरफ जहां शराब की बिक्री और खपत को नियंत्रित और कम करने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जाते हैं, कई तरह के प्रोग्राम किए जाते हैं वहीं राजस्थान की सरकार है जो शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए नए नियम बना रही है...

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने इस साल पहले से ही शराब की कीमतें, लाइसेंस फीस और टैक्स बढ़ा दिया है।पिछले कुछ दिनों में लगभग 300 बार, होटल को जुर्माना देने का नोटिस दिया गया है। डिपार्टमेंट ने भारत में निर्मित विदेशी शराब की कीमत भी 15 परसेंट बढ़ा दिया है।

अल्कोहल की खपत को कम करने पर जोर देने के बजाय राजस्थान की सरकार उसमें तेजी लाने पर जोर दे रही है। इसके लिए राज्य सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। शराब की बिक्री बढ़ने से उससे होने वाली आय के जरिए सरकार अपने वित्तीय खजाने की भरने की तैयारी में है।

राजस्व बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने इस साल पहले से ही शराब की कीमतें, लाइसेंस फीस और टैक्स बढ़ा दिया है। लेकिन अब यह होटल, रेस्टोरेंट और बीयर लाउंज को शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों में लगभग 300 बार, होटल को जुर्माना देने का नोटिस दिया गया है। यह नोटिस इसलिए दिया गया कि इन होटल और बार ने पिछले साल की तुलना में 10 परसेंट अधिक शराब बेंचने में सफल नहीं रहे।

होटल बार ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन के सेक्रेटरी दिलीप तिवारी का कहना है कि अथॉरिटी चाहती है कि हम 10 परसेंट अधिक शराब की बिक्री करें। लेकिन बार और लाउंज की बढ़ती संख्या से होटल में कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। इस वजह से होटल 10 परसेंट अधिक शराब की बिक्री कर पाने में सफल नहीं हो रहे हैं। अब इन होटलों को पिछले साल की तुलना में अधिक शराब की बिक्री न कर पाने की वजह से पेनाल्टी भरने का नोटिस जारी किया जा रहा है।

यह विरोधाभासी है कि एक तरफ तो सरकार शराब के दाम बढ़ाती जा रही है और चाहती है कि हम ज्यादा बिक्री करें। 30 जून को दाम बढ़ने के बाद 109 रुपये के बीयर की कीमत 127 रुपये हो गई है। डिपार्टमेंट ने भारत में निर्मित विदेशी शराब की कीमत भी 15 परसेंट बढ़ा दिया है।

पहले सिर्फ रिटेल शॉप पर ही ये पॉलिसी लागू होती थी कि हर साल शराब की बिक्री में 10 परसेंट की बढ़त करनी होती थी। लेकिन यही नियम होटलों पर लगाने का कोई तर्क नहीं बनता।

 तिवारी का कहना है कि इसी साल बार की कीमत 7 से 8 लाख रुपये बढ़ा दी गई है। दूसरे शराब की बढ़ी कीमतों की वजह से उसकी बिक्री पहले से ही घटी हुई है। 

टॅग्स :राजस्थानशराब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों