लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस के निशुल्क उपचार का प्रावधान किया: गहलोत

By भाषा | Updated: May 22, 2021 20:48 IST

Open in App

जयपुर, 22 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राजस्थान पहला राज्य है जिसने ब्लैक फंगस को अधिसूचित बीमारी (नोटिफिएबल डिजीज) घोषित किया।

गहलोत ने ट्वीट किया, '' मुझे खुशी है कि राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जिसने राजस्थान महामारी एक्ट 2020 के तहत ब्लैक फंगस को अधिसूचित रोग घोषित किया है और इसके निःशुल्क उपचार हेतु प्रावधान किया है।''

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, '' कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बार-बार भारत में कोरोना महामारी प्रबंधन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी चिन्ता व्यक्त की हैं।''

गहलोत के अनुसार,'' सोनिया गांधी ने ब्लैक फंगस के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और इसका निःशुल्क उपचार करने का सुझाव दिया है जो आम आदमी के लिए बहुत ही आवश्यक है। आज देश का आम नागरिक कोराना की दूसरी लहर से लड़ रहा है।''

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डा रघु शर्मा ने शुक्रवार को कहा था कि राज्य में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के लगभग 700 मामले सामने आए हैं और राज्य सरकार ने इस बीमारी को महामारी घोषित किया है। सरकार ने इस बीमारी के उपचार के लिये प्रोटोकॉल तय किया है।

सरकार ने ब्लैक फंगस संक्रमण के उपचार के लिये राज्यभर में नौ सरकारी और 11 निजी अस्पतालों को अनुमत किया है। इन अस्पतालों में नाक,कान, गला (ईएनटी) और आखों के विशेषज्ञ हैं और उपचार के संसाधन उपलब्ध हैं।

वहीं, राज्य सरकार ने शनिवार को एक आदेश जारी कर जिलों के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा कि वे ब्लैक फंगस के रोगियों की शुरू में ही पहचान सुनिश्चित करें।

इसके तहत पिछले 35 दिन में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए उन मरीजों की सूची तैयार करने को कहा गया है जो मधुमेह या कैंसर से पीड़ित हैं या जिनका अंग प्रत्यारोपण हुआ है। अधिकारियों से अभियान चलाकर यह काम करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल