लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने दी नाई की दुकानें, सैलून और ब्यूटी पार्लर खोलने की अनुमति, जारी किया लॉकडाउन 4 के लिए गाइडलाइन

By सुमित राय | Updated: May 18, 2020 20:49 IST

राजस्थान सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत कुछ चीजों को राहत दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकंटेनमेंट जोन को छोड़कर राजस्थान में नाई की दुकानें, सैलून और ब्यूटी पार्लर खोलने की अनुमति होगी।टैक्सी और कैब को 2 यात्रियों के साथ राज्य के ऑरेंज और ग्रीन जोन में अनुमति दी जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के बाद राजस्थान सरकार ने कुछ रियायतों की घोषणा की है और गाइडलाइन जारी की है। राजस्थान सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर नाई की दुकानें, सैलून और ब्यूटी पार्लर खोलने की अनुमति होगी। इसके अलावा टैक्सी और कैब को भी अनुमति दी गई है। नए दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य के कंटेनमेंट जोन्स में पुरानी स्थिति को बरकरार रखा जाएगा।

राजस्थान गृह विभाग ने बताया, "कंटेनमेंट जोन को छोड़कर राजस्थान में नाई की दुकानें, सैलून और ब्यूटी पार्लर खोलने की अनुमति होगी, टैक्सी और कैब को 2 यात्रियों के साथ राज्य के ऑरेंज और ग्रीन जोन में अनुमति दी जाएगी।"

राज्य सरकार करेगी गृहमंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से जारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करेगी। राज्य में जिम, सिनेमा, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी तरह से समारोहों पर पहले की तरह रोक बरकरार रहेगी।

सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की अनुमति

नए दिशानिर्देशों के मुताबिक राजस्थान में प्राइवेट और सरकारी कार्यालय को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ी, कोच और स्टाफ को ही अनुमति दी जाएगी।

राजस्थान में 5202 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के अनुसार कर्नाटक में अब तक 5202 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 131 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में अब तक 2992 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

देशभर में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 96 हजार से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 96169 आ चुके हैं, जिसमें से 3029 लोगों की मौत हो चुकी है और 36823 लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी देशभर में 56316 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है