लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में लोन माफी के शिविरों का हुआ आगाज, मंत्रियों ने बांटे किसानों को प्रमाण पत्र  

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 7, 2019 18:53 IST

जिलों की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में आयोजित लोन माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविरों के माध्यम से हजारों किसानों को लोन माफी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। पहले दिन सभी जिलों में एक-एक लोन माफी प्रमाण-पत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। 

Open in App

राजस्थान के प्रभारी मंत्रियों की उपस्थिति में राज्य के सभी 33 जिलों में गुरुवार को राजस्थान किसान लोन माफी योजना लागू कर दी गई है। जिलों की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में आयोजित लोन माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविरों के माध्यम से हजारों किसानों को लोन माफी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। पहले दिन सभी जिलों में एक-एक लोन माफी प्रमाण-पत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। 

राजस्थान किसान लोन माफी योजना के लोन माफी के ग्राम सेवा सहकारी समिति स्तर पर 7 फरवरी, 2019 को आयोजित जिलेवार शिविरों के प्रथम चरण की शुरुआत अजमेर में हिंगोनियां, अलवर में बीजवाडा नरूका, बांसवाड़ा में नयागांव, बांरा में पलायत, बाड़मेर में बायतू पंजी, भरतपुर में चिचाणा, धौलपुर में हिणोत, भीलवाड़ा में सुवाणा, बीकानेर में सावरदा, बूंदी में बड़ा नयागांव, चित्तौडगढ़ में मांगरोल में आयोजित किए गए हैं।

इसके अलावा शिविर आयो प्रतापगढ़ में केसून्दा, चुरू में काकलासर, दौसा में बनियाना, डूंगरपुर में आतरी, हनुमानगढ़ में पक्का भादवा, जयपुर में सिरसी, जैसलमेर में नेतसी, जालौर में सायला, झालावाड में बकानी, झुंझुनूं में मालसर, जोधपुर में बोरानाड़ा, कोटा में कुन्दनपुर, नागौर में नीमोद, पाली में उनायता, सवाईमाधोपुर में जीनापुर, करौली दानालपुर, सीकर में पलसाना, सिरोही में पालड़ी, श्रीगंगानगर में आजाद (16-17 एच), टोंक में देवली, उदयपुर में मादड़ी और राजसमन्द में मंडियाना में आयोजित की गई।

रजिस्ट्रार, सहकारिता डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को 66 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में ऋण माफी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अजमेर में लोहरवाडा व परबतपुरा, अलवर में खैरथल व भीडूसी शहबाद, बांसवाड़ा में सागडोद व ठीकरिया, बांरा में छबडा व सम्बलपुर, बाड़मेर में राणीगॉव व सामसीन, भरतपुर में उबार व तरोदर, धौलपुर में कुम्हेरी व नुन्हेरा, भीलवाड़ा में गुरलां व रायपुर, बीकानेर में लूणकरणसर व गुसाईसर, बूंदी में बसौली व खटकड़, चित्तौडगढ़ में सतखण्डा व जोजरो का खेडा, प्रतापगढ़ मेंनारणीव सूबी, चुरू में विजयपुरा व गारीसर, दौसा में बगडी व कोलवा, डूंगरपुर में हिरावा व पीपलादा, हनुमानगढ़ में लोंगवाला व डबली राठान में ऋण माफी शिविर आयोजित होंगे।

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण